बरेली / मुरादाबाद । मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव के कुशल मार्गदर्शन में मुरादाबाद मंडल निरंतर प्रगति एवं विकास की दिशा में अग्रसर है। मंडल में आधारभूत संरचना विकास, यात्री सुविधाओं के उन्नयन तथा बेहतर परिचालन प्रबंधन के परिणामस्वरूप रेल राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की जा रही है।मुरादाबाद मंडल द्वारा अप्रैल-2026 के दौरान कुल 55.88 लाख यात्रियों की बुकिंग की गई, जिससे ₹107.54 करोड़ की यात्री आय अर्जित हुई। यह किसी एक माह में मंडल द्वारा अर्जित अब तक की सर्वश्रेष्ठ यात्री आय है। उल्लेखनीय है कि अप्रैल-2025 की तुलना में अप्रैल-2026 की यात्री आय में लगभग 17 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इसके अतिरिक्त मंडल द्वारा अन्य कोचिंग मद से ₹7.39 करोड़, माल भाड़ा आय से ₹34.76 करोड़ तथा विविध आय मदों से ₹2.38 करोड़ की आय अर्जित की गई। इस प्रकार अप्रैल-2026 में मुरादाबाद मंडल की कुल आय ₹152.07 करोड़ रही, जो अप्रैल-2025 की तुलना में 9.08 प्रतिशत अधिक है।मंडल प्रशासन द्वारा यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं गुणवत्तापूर्ण रेल सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। आधुनिक यात्री सुविधाओं के विस्तार, बेहतर टिकटिंग व्यवस्था, स्वच्छता, सुरक्षा तथा परिचालन दक्षता में सुधार के फलस्वरूप मंडल की आय में लगातार वृद्धि हो रही है।मुरादाबाद मंडल भविष्य में भी यात्री हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उत्कृष्ट रेल सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।