मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 25 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

कांग्रेस ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रमिको को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मनित किया

May 1, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं: शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर एवं जिला कांग्रेस कमेटी जिला उपाध्यक्ष सुनीता सिंह के सयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 1 मई 2026 को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर मेहनतकशों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित कर प्राइवेट बस स्टैंड स्थित प्रदेश कांग्रेस कॉर्डिनेटर ओमकार सिंह के कैंप कार्यालय पर मजदूरों को अंगवस्त्र पहना कर सम्मानित किया इस अवसर पर जिला बस आपरेटर्स यूनियन अध्यक्ष ओमकार सिंह ने मजदूरों के संघर्ष को याद करते हुए उनके अधिकारों की रक्षा और कल्याणकारी नीतियों को सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। ओमकार सिंह ने देश की रीढ़ माने जाने वाले मजदूरों को श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके अधिकारों की रक्षा के प्रति प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुनीता सिंह एवं शहर अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रतिवर्ष 1 मई को विश्व में मजदूरों और श्रमिकों को सम्मान देने के उद्देश्य से मजदूर दिवस मनाया जाता है। मजदूरों के नाम समर्पित मजदूर दिवस श्रमिकों के सम्मान के साथ ही मजदूरों के अधिकारों के लिए आवाज उठाने के उद्देश्य से भी इससे जुड़ा है। ताकि मजदूरों की स्थिति समाज में मजबूत हो सके। उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवा दल यूथ ब्रिगेड के उपाध्यक्ष शफी अहमद ने उपस्थित कर्मचारियों को मजदूर दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस आपके अधिकारों की सुरक्षा हेतु सदैव आपके साथ खड़ी है।
इस अवसर पर संचालन शहर उपाध्यक्ष वसीम खान ने किया। मजदूर दिवस के अवसर पर प्राइवेटमोटर कर्मचारी अभिलाख, राधे श्याम, बख्तियारूद्दीन, श्याम कुमार शराफत हुसैन, विष्णु, नेत्रपाल विनोद शर्मा ,हसन खान, शराफत हुसैन, प्रेमपाल, दिवाकर सिंह, नरेश पाल ,रामचंद्र सिंह, महेंद्र पाल, रामेश्वर, निषाद, इमरान आदि बस स्टाफ को अंगवस्त्र पहना कर सम्मानित किया गया, इस अवसर पर दर्जनों बस कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights