कैरियर ड्रीमर्स ने रचा इतिहास: ISC बोर्ड परीक्षा में 10 में से 9 टॉपर, अनामिका ने किया मंडल टॉप

WhatsApp Image 2026-05-01 at 1.30.49 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। कैरियर ड्रीमर्स ने ISC बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणामों में इतिहास रच दिया है। संस्थान ने न केवल लगातार दूसरे वर्ष मंडल टॉपर दिया है, बल्कि जिले की टॉप-10 मेरिट सूची में 9 स्थानों पर कब्जा कर शिक्षा जगत में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। यह अभूतपूर्व सफलता अपने आप में एक मिसाल है, क्योंकि आज तक किसी भी संस्थान ने एक साथ इतने टॉपर नहीं दिए।संस्थान की छात्रा अनामिका ने 98.25% अंक प्राप्त कर न केवल जिले में प्रथम स्थान हासिल किया, बल्कि पूरे रोहिलखंड मंडल में टॉप कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। गरिमा सिंह ने द्वितीय स्थान और जतिन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। इसके साथ ही रश्मि शर्मा, मृदुला सिंह, इशिका प्रकाश, रिद्धि सपरा, विशाखा और संध्या तोमर ने भी टॉप-10 में स्थान पक्का कर कैरियर ड्रीमर्स की श्रेष्ठता साबित की है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर छात्रों ने बताया कि कैरियर ड्रीमर्स एकमात्र ऐसा संस्थान है जो कोटा की आधुनिक शिक्षण पद्धति को अपनाकर बच्चों को लक्ष्य-केंद्रित तैयारी कराता है। नियमित टेस्ट, डाउट क्लीयरिंग सेशन और अनुभवी फैकल्टी की मेहनत ने इस सफलता को संभव बनाया है।संस्थान के निदेशक गौरव शर्मा ने कहा, “बहुत कम समय में कैरियर ड्रीमर्स ने ऐसे कीर्तिमान स्थापित किए हैं जिनकी बराबरी करना दूसरों के लिए एवरेस्ट की चढ़ाई करने जैसा कठिन होगा। यह सफलता हमारे शिक्षकों के समर्पण और छात्रों की कड़ी मेहनत का परिणाम है।”

उन्होंने सभी सफल छात्रों और अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस गौरवशाली उपलब्धि के उपलक्ष्य में कैरियर ड्रीमर्स ने बच्चों के साथ जमकर जश्न मनाया। संस्थान में केक काटकर सभी टॉपर्स का मुँह मीठा कराया गया और उनकी इस शानदार सफलता का उत्सव मनाया गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights