बाबा इंटरनेशनल स्कूल में हाईस्कूल में मनु उपाध्याय ने स्कूल टॉप किया,इतिहास रचा

WhatsApp Image 2026-04-15 at 8.19.10 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी। सीबीएसई 10 वीं का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। जिसमें एक बार फिर सफलता का परचम लहराते हुए बाबा इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने बाजी मारी तथा विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा । विद्यालय की मेधावी छात्रा मनु उपाध्याय ने 97.2 % अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, दैविक वार्ष्णेय 94.2 % ने द्वितीय स्थान , आदित्य चांडक एवं प्रतिज्ञा चौहान ने 93.8 % ने तृतीय स्थान, अभिनव ने 92.2 %, के साथ 22 विद्यार्थियों ने 90 % से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया |विद्यालय के चेयरमैन नरेन्द्र बाबू वार्ष्णेय, डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, साधना वार्ष्णेय एवं प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने बच्चों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।विद्यार्थियों ने अपनी सफलता के लिए माता-पिता, विद्यालय और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया ।विद्यालय चेयरमैन नरेन्द्र बाबू वार्ष्णेय ने कहा कि कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरुरत है उन्हें उचित मार्गदर्शन की। जिसमें बाबा इंटरनेशनल स्कूल पूर्ण भूमिका निभा रहा है।विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं विद्यालय निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य शिक्षा के लिए बेहतर मापदंड स्थापित करना है जिससे बच्चों में हर चुनौती का सामना करने का आत्मविश्वास पैदा हो और स्कूल के शिक्षा स्तर की गुणवत्ता को कसौटी पर परखा जा सके। बच्चों ने सीबीएसई परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट अंक पाकर अध्ययन में अपनी प्रतिभा सिद्ध की है।विद्यालय प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए बधाई दी और कहा कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी हमारे विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन कर उत्कृष्ट अंक अर्जित किए हैं। बच्चों के साथ अभिभावक और शिक्षकों ने काफी मेहनत की है़। मेरी ओर से बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों और शिक्षकों को भी बहुत बहुत बधाई़।इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights