मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 23 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

भाजपाइयों ने मन की बात के 130वें संस्करण में पीएम मोदी के प्रेरणादायी संबोधन को सुना

January 25, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। मन की बात के 130वें संस्करण को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी संबोधन को केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने उझानी नगर, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने भाजपा कार्यालय, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने वजीरगंज, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने दातागंज नगर में कैम्प कार्यालय, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने बदायूँ नगर में कार्यकर्ताओं के साथ सुना तथा जनपद में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने बूथ पर कार्यक्रम को सुना।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा आज 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश को लोकतंत्र की मजबूती का प्रेरक संदेश दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि मतदाता लोकतंत्र की आत्मा होता है और जब कोई युवा पहली बार मतदाता बनता है, तो वह सीधे राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जुड़ जाता है। आगे कहा प्रधानमंत्री ने युवाओं से विशेष आग्रह किया है कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण होते ही मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराएँ। मतदाता बनना केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि संविधान द्वारा सौंपा गया एक महत्वपूर्ण कर्तव्य भी है। उन्होंने कहा कि मतदाता बनने को एक उत्सव के रूप में मनाया जाना चाहिए, जिससे समाज में मतदान के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना और अधिक सशक्त हो। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत का युवा आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा प्रारंभ की गई स्टार्टअप इंडिया पहल ने युवाओं को नई सोच, नए अवसर और आत्मविश्वास प्रदान किया है। आगे कहा आज भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा नवाचार आधारित उद्यम तंत्र बन चुका है। यह देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ भारत को वैश्विक पहचान भी दिला रहा है। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशवासियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि आने वाला समय गुणवत्ता का समय है। अब जैसे चल रहा है, वैसे चलने दो” की सोच को पीछे छोड़ने का समय आ गया है।आगे कहा प्रधानमंत्री का मंत्र गुणवत्ता, गुणवत्ता और केवल गुणवत्ता-हर उद्योग, हर उद्यम और हर नागरिक को अपनाना चाहिए। शून्य दोष-शून्य प्रभाव के संकल्प के साथ यदि हम आगे बढ़ेंगे, तो भारतीय उत्पादों की पहचान ही सर्वोत्तम गुणवत्ता बन जाएगी। इससे न केवल देश की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन-भागीदारी से हो रहे कार्यों को देश के लिए प्रेरणास्रोत बताया है। उन्होंने बताया उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में तमसा नदी के पुनरुद्धार और आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में जल संरक्षण के सफल प्रयास यह सिद्ध करते हैं कि जब समाज कर्तव्य भावना से आगे आता है, तो प्रकृति भी पुनर्जीवित हो जाती है। आगे कहा कि इन प्रयासों से न केवल पर्यावरण संरक्षित हुआ है, बल्कि स्थानीय नागरिकों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव आया है। साथ ही उन्होंने युवाओं द्वारा भक्ति और संस्कृति को आधुनिक स्वरूप में आगे बढ़ाने की सराहना करते हुए कहा कि भजन आधारित सांस्कृतिक आयोजनों से हमारी परंपराएँ और अधिक सशक्त हो रही हैं। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज की युवा पीढ़ी की सांस्कृतिक चेतना की सराहना करते हुए यह संदेश दिया है, कि हमारी परंपराएँ समय के साथ और अधिक सशक्त हो रही हैं। भक्ति, संस्कृति और आधुनिकता का यह सुंदर संगम हमारी पहचान है। आज का युवा अपनी जड़ों से जुड़ा है और यही भारत की सबसे बड़ी ताकत है। हमें इस सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देना है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, राघव सिंह, प्रभात राजपूत, हर्षवर्धन राजपूत, जोगेंद्र सिंह, रचित साहू जयपाल दिवाकर, अरुण अग्रवाल, अखिल अग्रवाल, अनुज सक्सेना, शंकर गुप्ता, अधीर सक्सेना, राना शमीम, उपेन्द्र उपाध्याय, राजेंद्र शर्मा राजू, सलीम खान, मुजाहिर खान बंटी, शमीम भाई, पी के वर्मा, संजीव संजू, एजाज खान, अनुभव उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights