मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बाबा इंटरनेशनल स्कूल में 16वा राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया,विद्यार्थियों ने किया जन-जागरूकता कार्यक्रम

January 25, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी। नगर के बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में आज 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर इस वर्ष की थीम “My India, My Vote” के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज के लोगों को मतदान के महत्व तथा लोकतंत्र में नागरिकों की भूमिका के प्रति जागरूक करना रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सुंदर एवं आकर्षक रंगोलियाँ तथा प्रभावशाली पोस्टर बनाकर सभी को मतदान के प्रति जागरूक किया। रंगोलियों और पोस्टरों के माध्यम से बच्चों ने “My India, My Vote”, “मेरा वोट, मेरी ताकत” और “सशक्त भारत के लिए मतदान” जैसे संदेश देकर यह स्पष्ट किया कि एक-एक वोट देश के भविष्य को तय करता है।


विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान न केवल हमारा अधिकार है, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमारा कर्तव्य भी है। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों में राष्ट्रीय चेतना, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक जिम्मेदारी को विकसित करती हैं।
विद्यालय प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक नागरिक के मत से जुड़ी हुई है। ‘My India, My Vote’ थीम के माध्यम से विद्यार्थियों में कम उम्र से ही मतदान के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना अत्यंत आवश्यक है। जब प्रत्येक नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग करेगा, तभी एक मजबूत, सशक्त और लोकतांत्रिक भारत का निर्माण संभव होगा।
इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी एवं सभी शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights