मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर डीएम ने दिलाई शपथ,हुए विभिन्न कार्यक्रम

January 24, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ । 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाता है। शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में मतदाता शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


डीएम ने उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को मतदाताओं द्वारा ली जाने वाली शपथ दिलाई। जिलाधिकारी ने 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा सिगनेचर कर हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ हुई।
जिलाधिकारी ने बुजुर्ग व दिव्यांगजन मतदाताओं को शॉल ओढ़ाकर, फूलमाला पहनाकर व शील्ड देकर सम्मानित किया। उन्होंने स्वीप कार्यक्रम के अर्न्तगत बीएलओ सुपरवाइज़र को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को मतदाताओं द्वारा ली जाने वाली शपथ दिलाई जो कि इस प्रकार है-हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्य रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights