बदायूं। आज शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर शहर अध्यक्ष मुन्नालाल सागर ,जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश राठौर /प्रवक्ता,जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष/ मनरेगा कोऑर्डिनेटर सुनीता सिंह के संयुक्त नेतृत्व में प्रांतीय आवाह्न पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिहार के पूर्व मंत्री और भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर ने कहा कर्पूरी ठाकुर सदैव दलित ,शोषित और वंचित के उत्थान के लिए प्रतिनिधित्व और संघर्ष करते रहे उनका सादा जीवन सरल स्वभाव स्पष्ट विचार और अदम्य इच्छा शक्ति बरबस ही लोगों को प्रभावित कर लेती थी और लोग उनके विराट व्यक्तित्व के प्रति आकर्षित हो जाते थे बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में उसे प्रगति पथ पर लाने और विकास को गति देने में उनके अपूर्व योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रवक्ता सुरेश राठौर ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर दूरदर्शी होने के साथ-साथ एक ओजस्वी वक्ता भी थे ,आजादी के समय की घटना है कि कृष्णा टॉकीज हाल में छात्रों की सभा को संबोधित करते हुए एक क्रांतिकारी भाषण में उन्होंने कहा कि हमारे देश की आबादी इतनी अधिक है कि केवल थूक फेंक देने से अंग्रेजी राज वह जाएगा इस भाषण के कारण उन्हें दंड भी झेलना पड़ा था। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कोऑर्डिनेटर मनरेगा सुनीता सिंह ने कहा कि देशवासियों को सदैव अपने अधिकारों को जानने के लिए जगाते रहे।