मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 15 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ में सपा सांसद के आवास पर राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

January 23, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं जसवंत नगर विधायक शिवपाल सिंह यादव का जन्मदिन आज सपा सांसद आदित्य यादव के निज निवास पर उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया।इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सक्रिय राजनीतिक जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि शिवपाल सिंह यादव समाजवादी आंदोलन के उन सशक्त स्तंभों में से हैं, जिन्होंने संगठन को जमीनी स्तर से मजबूत करने का कार्य किया है। उनका संपूर्ण राजनीतिक जीवन संघर्ष, अनुशासन और संगठनात्मक क्षमता का प्रतीक रहा है। पार्टी को कठिन परिस्थितियों में एकजुट रखने तथा समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में उनकी भूमिका सदैव निर्णायक रही है। पूर्व कैबिनेट मंत्री के रूप में शिवपाल सिंह यादव ने शासन में रहते हुए किसानों, मजदूरों, नौजवानों एवं समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके द्वारा किए गए जनहितकारी निर्णय एवं विकास कार्य आज भी जनता के बीच विश्वास और प्रेरणा का आधार बने हुए हैं।सांसद आदित्य यादव के निज निवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि शिवपाल सिंह यादव का अनुभव और मार्गदर्शन आज भी समाजवादी पार्टी की नीति, रणनीति एवं आंदोलनात्मक दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। संगठनात्मक मामलों से लेकर जनआंदोलनों तक, उनका नेतृत्व पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए संबल और भरोसे का केंद्र बना हुआ है।इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में ईश्वर से प्रार्थना की कि शिवपाल सिंह यादव स्वस्थ, दीर्घायु रहें और इसी ऊर्जा, संकल्प एवं प्रतिबद्धता के साथ समाजवादी पार्टी, प्रदेश एवं समाज की सेवा करते रहें।
कार्यक्रम में अनिल गोस्वामी, शिवम राठौर, सुशांत सिंह राठौर, राहुल कुर्मी, टीटू पाल, शिवा, विमल पटेल, नक्षत्र पाल, जवर सिंह यादव, अनिल प्रकाश बाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में समाजवादी लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन शिवपाल सिंह यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं शुभेच्छाएं प्रेषित करते हुए किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights