मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 15 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में वसंत पंचमी औऱ ‘पराक्रम दिवस’ धूमधाम से मनाया,विभिन्न कार्यक्रम हुए

January 23, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।। ए० पी० एस० इंटरनेशनल स्कूल में विद्यादायिनी, ज्ञानदायिनी, वाग्देवी की आराधना श्रद्धाभाव से विधि-विधान से की गई। वसंत पंचमी का पर्व ज्ञान, विद्या और बुद्धि की देवी माँ सरस्वती को समर्पित है। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। दीप प्रज्वलन विद्यालय के चेयरमैन विमल कृष्ण अग्रवाल, चेयरपर्सन पूनम अग्रवाल, निदेशक नीलांशु अग्रवाल व निदेशिका नंदिता अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र भट्ट, उपप्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा उपस्थित थी। कार्यक्रम में विभिन्न स्तुतियों के माध्यम से माँ की पूजा की गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम में कक्षा 10 व कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने माँ भारती को पुष्प अर्पित कर उनकी आरती कर, उनसे सफलता का आशीर्वाद लिया। आचार्य द्वारा हवन कराया गया, जिसमें सुख-शांति, समृद्धि व सफलता के लिए आहुतियाँ दी गईं। माला गुप्ता व क्रिस के निर्देशन में छात्राओं द्वारा माँ सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की गई। अंत में उपस्थित सभी को माँ सरस्वती की आरती की गई। प्रधानाचार्य व उपप्रधानाचार्या जी ने उपस्थित विद्यार्थियों को प्रेरणात्मक भाषण दिया। सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights