बदायूँ। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ राजेंद्र कुमार शर्मा के आवास पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व राज्यपाल बाबू जी कल्याण सिंह जी की 94 वीं जयंती मनाई गई । इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बोलते हुए भाजपा के प्रांतीय परिषद सदस्य शेखूपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र कुमार कश्यप एडवोकेट ने बाबूजी कल्याण सिंह के लिए भारत रत्न दिए जाने की भी मांग की। इस अवसर पर अजय शर्मा भाजपा विभाग मीडिया प्रभारी संजीव पाराशरी सुरेंद्र पाल शर्मा प्रांतीय परिषद सदस्य चौधरी विजयपाल सिंह अमन शर्मा एडवोकेट रविंद्र जौहरी एडवोकेट हिमांशु गौरव सक्सेना ओमप्रकाश कश्यप अर्चना गुप्ता पूर्व पंचायत सदस्य प्रधान विराट दुबे अरविंद लाल बाल्मीकि एडवोकेट राजेश बाबू शर्मा एडवोकेट उपस्थित थे।