राष्ट्रसेवा को राजनीति का मूल मंत्र मानते थे बाबूजी

WhatsApp Image 2026-01-05 at 7.00.54 PM (1)
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

प्रेस विज्ञप्ति :-
5 जनवरी 2026\

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

उझानी। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व राज्यपाल, पद्मविभूषित, स्वर्गीय कल्याण सिंह बाबूजी की जयंती समोराह के अवसर पर उझानी स्थित ए.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल मैदान में आयोजित जयंती समारोह कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा एवं जनप्रतिनिधिगणों ने विशाल जनसभा को संबोधित किया।

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि कल्याण सिंह मेरे राजनीतिक गुरु थे। उन्होंने कहा कि बाबूजी ने राजनीति को सत्ता का साधन नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा और जनसेवा का माध्यम माना। उनके साथ बिताया गया प्रत्येक क्षण अनुशासन, स्पष्टवादिता और सिद्धांतनिष्ठ राजनीति की सीख देता है। साथ ही कहा बाबूजी का जीवन यह सिखाता है कि सत्ता क्षणिक हो सकती है, लेकिन सिद्धांत और राष्ट्रधर्म शाश्वत होते हैं। उन्होंने समाज के वंचित, शोषित और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के अधिकारों के लिए सदैव मुखर होकर निर्णय लिए। साथ ही कहा उन्होंने प्रत्येक दायित्व को सेवा भाव से निभाया और कभी भी अपने विचारों एवं मूल्यों से समझौता नहीं किया। आज उनकी स्मृति से जुड़े कार्यों के माध्यम से आने वाली पीढ़ियों को यह संदेश दिया जा रहा है कि राजनीति का मूल उद्देश्य केवल शासन नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र का निर्माण होता है।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा बाबूजी का जीवन साहस, संकल्प और आत्मसम्मान की राजनीति का प्रतीक रहा है। कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने देश और प्रदेश के हितों को सर्वोपरि रखा और सिद्धांतों पर आधारित निर्णय लिए।

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि कल्याण सिंह बाबूजी केवल एक सफल प्रशासक या राजनेता नहीं थे, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना के प्रखर संवाहक थे।

दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा बाबू जी ने समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का कार्य किया और राजनीति में नैतिक मूल्यों को स्थापित किया। युवाओं के लिए उनका जीवन प्रेरणा का स्रोत है, जो उन्हें राष्ट्रसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि बाबूजी की सादगी, स्पष्टवादिता और कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय व्यवहार उन्हें जन-जन का नेता बनाता है।

एमएलसी वागीश पाठक ने कहा कल्याण सिंह सदैव संगठन के कार्यकर्ताओं को परिवार का सदस्य मानते थे और उनके मान-सम्मान के लिए प्रतिबद्ध रहते थे। यही कारण है कि वे आज भी करोड़ों लोगों के हृदय में जीवित हैं।

विधायक जलालाबाद हरिप्रकाश वर्मा ने कहा कि कल्याण सिंह का मुख्यमंत्री कार्यकाल उत्तर प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में स्मरण किया जाता है।

विधायक एटा विपिन कुमार ने कहा बाबूजी ने कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और प्रशासन को राजनीतिक दबाव से मुक्त रखने का साहसिक कार्य किया।

विधायक नवाबगंज एमपी आर्य ने कहा बाबू जी का स्पष्ट संदेश था कि अपराध और भ्रष्टाचार के लिए शासन में कोई स्थान नहीं होना चाहिए। उन्होंने विकास के साथ-साथ सुशासन की मजबूत नींव रखी।

विधायक कटरा प्रिंस सिंह ने कहा श्रीराम मंदिर आंदोलन में कल्याण सिंह की ऐतिहासिक भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबूजी ने राष्ट्र की सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी अपने संकल्प से समझौता नहीं किया।

पूर्व आईजी के.पी सिंह ने कहा कि बाबूजी का साहस, दृढ़ निश्चय और राष्ट्रभक्ति उन्हें भारतीय राजनीति के इतिहास में अद्वितीय स्थान प्रदान करती है। उनका नाम सदैव श्रद्धा और सम्मान के साथ लिया जाएगा।

पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कल्याण सिंह ने सत्ता को सेवा का माध्यम मानते हुए अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुँचाने का संकल्प लिया।

पूर्व विधायक अनिता लोधी ने कहा कल्याण सिंह बाबूजी ने ग्रामीण, किसान और कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया। उनके विचार, नीतियाँ और कार्यशैली आज भी जनप्रतिनिधियों के लिए मार्गदर्शक हैं।

पूर्व विधायक ममतेश शाक्य ने कहा कि बाबूजी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कल्याण सिंह के आदर्शों को आत्मसात कर ही एक सशक्त, समरस और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है।

मंच का संचालन एमपी सिंह राजपूत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिवाकर वर्मा ने किया।

इस अवसर पर सांसद बरेली छत्रपाल गंगवार, पूर्व राज्यमंत्री राजीव लोधी, प्रदेश मंत्री डीपी भारती, जिलाध्यक्ष पीलीभीत संजीव प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष शाहजहांपुर के.सी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष बरेली अधीर सक्सेना, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, पूर्व सांसद डॉ अनिल अग्रवाल, क्षेत्रीय संयोजक बब्लू लोधी, क्षेत्रीय मंत्री हेमंत राजपूत, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक राजपूत, हेमंत लोधी, पूर्व जिलाध्यक्ष लखनऊ किशन सिंह लोधी, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव, जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, राष्ट्रीय परिषद सदस्य हरप्रसाद सिंह पटेल, भाजपा नेता शैलेश पाठक, विश्वजीत गुप्ता, चैयरमैन केंद्रीय उपभोक्ता भंडार सभापति हर्ष राजपूत, जिलाध्यक्ष लोधी राजपूत क्षत्रीय महासभा नत्थू लाल वर्मा, मंडल अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, मदन मोहन लोधी, संदीप सिंह, देवेश गुलाटी, जनप्रतिनिधि, ब्लॉक प्रमुख, चैयरमैन, पार्टी पदाधिकारी व बड़ी संख्या में आमजन, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights