बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन,समझौते पत्र का दहन किया गया

WhatsApp Image 2025-12-20 at 7.31.31 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन प्रबंधन द्वारा अपने स्वयं के आदेश 15-मई-2017 का उल्लंघन कर 33/11 के वी विद्युत उपकेन्द्रो के परिचालन व अनुरक्षण कार्य में तैनात लगभग 15000 बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों की छटनी करने, छटनी के उपरान्त मानक निर्धारित करने हेतु मानक समिति का गठन करने,अपने स्वयं के आदेश 18-अक्टूबर-2025 का पालन न करते हुए कार्य के अनुरूप अनुबंध न करने, वेतन रुपया 18000 निर्धारित न करने, मार्च 2023 में हटाए गए कर्मचारियों को कार्य पर वापस न लेने, घायल कर्मचारियों का कैशलेस इलाज न कराने एवं घायल कर्मचारियों द्वारा उपचार में व्यय की गई धनराशि को संविदाकारों के बिल से काटकर भुगतान न करने, 55 वर्ष का हवाला देकर अनुभवी कर्मचारियों को कार्य से हटाने,वर्टिकल व्यवस्था लागू करने, जांच अधिकारियों द्वारा दी गई जांच रिपोर्ट के आधार पर भ्रष्ट ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई न करने के खिलाफ संगठन द्वारा 26 नवंबर 2025 को शक्ति भवन लखनऊ पर शान्ति पूर्वक विरोध प्रदर्शन किया गया।
विरोध प्रदर्शन के दौरान निदेशक (कार्मिक प्रबंधन एवं प्रशासन) शक्ति भवन लखनऊ कि अध्यक्षता में पावर कार्पोरेशन प्रबंधन व संगठन पदाधिकारियों के बीच बैठक वार्ता सम्पन्न हुई जिसमे सहमति बनी थी कि पावर कॉरपोरेशन के आदेश 15-मई-2025 का उलंघन कर किसी भी कर्मचारी को कार्य से नहीं हटाया जाएगा, 55 वर्ष का हवाला देकर हटाए गए कर्मचारियों को रिक्त स्थानों पर तैनात किया जाएगा, वर्टिकल व्यवस्था लागू होने पर किसी भी कर्मचारी को कार्य से नहीं हटाया जाएगा, उर्जा मंत्री जी के निर्देश पर पावर कार्पोरेशन प्रबन्धन द्वारा 18-अक्टूबर-2025 को किए गए आदेश का पालन करते हुए मार्च 2023 में हटाए गए कर्मचारियों को कार्य पर वापस लिया जाएगा, घायल कर्मचारियों द्वारा उपचार में व्यय किए गए धनराशि कि जांच कराकर संविदाकारों के बिल से काट कर भुगतान किया जाएगा, । किन्तु दिनांक 29 नवम्बर 2025 को पावर कार्पोरेशन प्रबन्धन द्वारा जारी किया गया कार्यवृत्त (Minutes of meeting) दिनांक 26 नवम्बर 2025 को बैठक वार्ता में बनी सहमति के अनुरूप न होने के कारण संगठन द्वारा आज 20 प्रदेश के भिन्न-भिन्न जनपदों में विरोध प्रदर्शन किया गया तथा विरोध प्रदर्शन के दौरान पावर कार्पोरेशन प्रबन्धन द्वारा दिनांक 29 नवम्बर 2025 को जारी किए गए कार्यवृत्त कि प्रति का दहन किया गया।
बदायूं जनपद में शाम 4 बजे नवादा उपखण्ड कार्यालय पर पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया गया और पावर कॉरपोरेशन प्रबन्धन द्वारा दिनांक 29 नवम्बर 2025 को जारी कार्यवृत्त कि प्रति का दहन किया गया।
राकेश कुमार (माध्यँचल सघटन मंत्री ) विवेक शर्मा (अध्यक्ष प्रथम खंड ) मुकुल मौर्य (कोसाध्यक्ष प्रथम खंड )अत्तन, अर्जुन, सुनील, अलवेले, चाहत, देव कुमार, देवेंद्र आदि लाइन मैन उपस्थित रहे

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights