मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 11 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Delhi

रजनीकांत को बेटी सौंदर्या की जन्मदिन बधाई, ‘पदयप्पा’ इंटरव्यू की यादें ताज़ा”

December 12, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

एंटरटेनमेंट डेस्क। आज साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर बेटी और डायरेक्टर सौंदर्या ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही फिल्म ‘पदयप्पा’ की सिल्वर जुबली पर रजनीकांत का एक स्पेशल इंटरव्यू लिया। इस इंटरव्यू के एक्सपीरियंस को वह सोशल मीडिया के जरिए साझा कर रही हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

रजनीकांत के इंटरव्यू को यादगार बताया
सौंदर्या रजनीकांत अपनी एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए पिता को जन्मदिन की बधाई देती हैं। वह पोस्ट में लिखती हैं कि अप्पा (पिता रजनीकांत) की फिल्म ‘पदयप्पा’ के लिए इंटरव्यू डायरेक्ट करना एक यादगार और मजेदार एक्सपीरियंस रहा। उन्होंने इसके लिए पूरी शूटिंग टीम को शुक्रिया कहा। इस इंटरव्यू में रजनीकांत का पॉपुलर ‘पदयप्पा’ मूवमेंट भी रिक्रिएट किया गया है। बताते चलें कि रजनीकांत की फिल्म ‘पदयप्पा’ अपनी सिल्वर जुबली मना रही है, यह साउथ सुपरस्टार की सबसे चर्चित और हिट फिल्म रही है।  आगे पोस्ट में सौंदर्या अपने पिता रजनीकांत को जन्मदिन की बधाई देती हैं। साथ ही उनकी सिनेमाई जर्नी, अनोखे सफर का जिक्र भी करती हैं।

रजनीकांत के जन्मदिन पर फैंस ने भी मनाया जश्न 
रजनीकांत की फैन फॉलोइंग देश भर में है। चेन्नई में तो उन्हें पूजा जाता है। आज उनके 75वें जन्मदिन के मौके पर फैंस सुबह से ही रजनीकांत के घर के बाहर इकट्ठा होने लगे हैं। इसके अलावा मदुरै में एक प्रशंसक ने रजनीकांत मंदिर में एक विशेष समारोह आयोजित करके अभिनेता का 75वां जन्मदिन अनोखे ढंग से मनाया। रजनीकांत के फैन कार्तिक ने अपने घर के अंदर एक ‘रजनी मंदिर’ बनवाया है, जिसमें अभिनेता की 300 किलो की प्रतिमा स्थापित है। 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights