मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

कान्हा गौशाला का विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा ने किया उद्घाटन

December 5, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी की ओर से चिटौली गांव में बनी कान्हा गौशाला का आज बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने फीता काटकर उद्घाटन किया।उसके बाद विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा ने गौशाला परिसर का निरीक्षण कर पशुओं को खाने के लिए लाये गए खाद्यान्न की जांच की। गौशाला में जांच के दौरान विधायक जी को गौशाला में पशुओं के लिए हरे चारे, चने, गुड़-मिठाई सहित सभी खाद्य सामग्री पूरी तरह उपलब्ध पाई गई। विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा एवं जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने गौशाला में पशुओं को हरा चारा, गुड़, चना, केला खिलाया। विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा ने बताया कि कान्हा गौशाला के निरीक्षण के दौरान सभी पशुओं की खाद्य सामग्री उपलब्ध पाई गई। इस समय गौशाला में 85 पशु रखे गए हैं। उन्होंने कहा कि कस्बा व आसपास के गांव में इधर-उधर घूमने वाले आवारा, लावारिस पशुओं को भी पकड़ कर जल्द गौशाला लाया जाएगा।
विधायक ने गौशाला में पशुओं के खाने पीने की व्यवस्था, पानी, स्वच्छता और रहने की व्यवस्था की प्रशंसा की। कान्हा गौशाला उद्घाटन के दौरान फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत चेयरमैन इमराना बेगम, अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर, चेयरमैन पति मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू भाई, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, मेला अध्यक्ष ओवेन्द्र चौहान, व्यापारी सचिन चौहान, ठेकेदार गौरव मिश्रा, सभासद प्रदीप गुप्ता, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, दीपक तोमर, अमित सिंह, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता, रमन जयसवाल, एडवोकेट चक्रवीर सिंह चौहान, संदीप गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार, प्रधान वेदपाल सिंह, नेत्रपाल सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मंजू कोरी, बब्लू गंगवार, चेयरमैन प्रतिनिधि हारून चौधरी, सभासद शराफत हुसैन, सभासद धर्मेंद्र सिंह उर्फ मोनू ठाकुर, सभासद मौलाना अहसन अंसारी, मोहम्मद यूनुस, प्रेम कोरी, कृपाल सिंह, अबोध सिंह, सतीश महेश्वरी, डॉक्टर मोइन उद्दीन, जाकिर हुसैन समेत कस्बे के कई गणमान्य और सम्मानित लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights