बरेली। थाना भोजीपुरा क्षेत्र के सैय्यदपुर निवासी 20 वर्षीय अतुल पुत्र रामनिवास की शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। 18 नवंबर को अतुल अपने एक दोस्त के साथ बरेली आया था बरेली से घर जाते समय बिलवा पुल के पास कार ने टक्कर मार दी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से उसे पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार सुबह स्थिति नाजुक होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां सुमन और तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। वह हादसे के बाद से बेहोश था, जिसके कारण यह पता नहीं चल सका उसके साथ में दोस्त कौन था और हादसा कैसे हुआ।