25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस मुठभेड़ में दोनों पैरों में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-12-04 at 6.03.10 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना बिथरी चैनपुर पुलिस ने मंगलवार को हत्या के आरोप में वांछित ₹25,000 के इनामी आरोपी आरिफ उर्फ गुड्डू को पुलिस मुठभेड़ के दौरान दोनों पैरों में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में 4 जुलाई 2025 को हुई एक महिला की हत्या का मामला दर्ज था।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

रिछौला, बीसलपुर (पीलीभीत) निवासी श्याम मुरारी ने पुलिस को बताया था कि उनकी बेटी, वैवाहिक कलह के चलते पति से अलग रह रही थी और बिथरी चैनपुर के सेक्टर-7 में आरिफ उर्फ गुड्डू के साथ लिव-इन में रहती थी। 4 जुलाई की सुबह किसी विवाद के चलते आरिफ ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इनाम घोषित कर दिया था।
आरोपी आरिफ उर्फ गुड्डू थाना कटरा, शाहजहांपुर का हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर 26 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या, लूट, NDPS और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामले शामिल हैं।

पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी रामगंगा नगर स्थित अपने ठिकाने पर सामान लेने पहुंचा है। पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की तो आरिफ ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से वह घायल हो गया और धर दबोचा गया। मुठभेड़ में कांस्टेबल दीपक भी घायल हुए। दोनों को इलाज के लिए सीएचसी बिथरी चैनपुर भेजा गया।
पूछताछ में मिला खुलासा
गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने बताया कि हत्या के बाद वह दिल्ली, किशनगंज (बिहार) और गुवाहाटी में छिपता रहा। पुलिस की बढ़ती दबिश के बीच वह मंगलवार को बरेली आया था।
पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर ,
एक खोखा व दो जिंदा कारतूस , एक स्प्लेंडर बाइक
, ₹300 नगद व मोबाइल फोन बरामद किया।
मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम
थाना प्रभारी चंद्रप्रकाश शुक्ला, उ.नि. कृष्ण कुमार, उ.नि. वैभव गुलियान, हेड कांस्टेबल मनोज वीर, कांस्टेबल दीपक, विशाल चिकारा व कांस्टेबल सचिन मलिक शामिल रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights