06 व 07 दिसम्बर को एसआईआर हेतु विशेष अभियान दिवसखुले रहेंगे मतदेय स्थल वाले विद्यालय व कार्यालय

images
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ । जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (अवनीश राय) ने जानकारी देते हुए बताया कि मा0 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अन्तर्गत बी०एल०ओ० द्वारा 04 नवम्बर 2025 से मतदेय स्थल से संबंधित सभी मतदाताओं को घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित किया जा रहा है। जनपद के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरण एवं मतदाताओं से गणना प्रपत्र एकत्रित करने हेतु 06 दिसम्बर (शनिवार) एवं 07 दिसम्बर (रविवार) को विशेष अभियान की तिथि निर्धारित की गयी
उन्होंने बताया कि जनपद बदायूँ के जिन विद्यालयों/ इण्टर कालेज/डिग्री कालेज/समस्त कार्यालय में मतदेय स्थल स्थापित है वह सभी 06 दिसम्बर (शनिवार) एवं 07 दिसम्बर (रविवार) को खुले रहेंगें। जनपद की समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में नियुक्त बीएलओ को इस विशेष अभियान की तिथि में अपने मतदेय स्थलों पर उपस्थित रहकर संबंधित मतदाताओं को गणना प्रपत्रों का वितरण एवं गणना प्रपत्र एकत्रित करने का कार्य प्रातः 09.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक करना सुनिश्चित करेगें। उक्त कार्य में राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेन्ट भी मतदेय स्थलों पर उपस्थित रहकर बीएलओ का सहयोग प्रदान करते हुय कार्य को समय से पूर्ण करायेंगें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights