मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 11 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Delhi

देशभर के 27 लाख बिजली कर्मचारी 27 नवंबर को करेंगे निजीकरण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

November 21, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों की राष्ट्रीय समन्वय समिति नेशनल कोऑर्डिनेशन कमिटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज एंड इंजीनियर्स के आह्वान पर 27 नवंबर को पूरे देश में व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। समिति ने बताया कि देशभर के लगभग 27 लाख बिजली कर्मचारी निजीकरण नीतियों के खिलाफ आवाज उठाएंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बिजली कर्मचारी संघर्ष समिति ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले एक साल से निजीकरण के खिलाफ चल रहा आंदोलन अब और तेज किया जाएगा। समिति ने स्पष्ट किया कि प्रदेश के बिजली कर्मचारी, संविदा कर्मी, जूनियर इंजीनियर और अभियंता 27 नवंबर से नई ऊर्जा के साथ इस आंदोलन को नए चरण में लेकर जाएंगे।

संघर्ष समिति के अनुसार 27 नवंबर को पूरे प्रदेश के सभी जिलों में विरोध-प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा दो बड़े प्रदर्शन पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्यालय वाराणसी तथा दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्यालय आगरा में होंगे। इन प्रदर्शनों में किसानों और आम उपभोक्ताओं को भी शामिल किया जाएगा ताकि आंदोलन को जनसमर्थन और मजबूती मिल सके।

कर्मचारी संगठनों ने कहा कि बिजली क्षेत्र का निजीकरण उपभोक्ताओं, किसानों और कर्मचारियों सभी के हितों के खिलाफ है, इसलिए विरोध आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights