मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 25 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 30.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
entertainment

मंगलवार को फीका पड़ा रजनीकांत का जादू, 13वें दिन ‘कुली’ की कमाई जानिए

August 26, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

एंटरटेनमेंट डेस्क। साउथ फिल्मों में रजनीकांत बस एक अभिनेता नहीं हैं, वह एक जादू हैं, जो 74 साल के होने के बावजूद भी एक्शन से भरी फिल्में कर रहे हैं। हाल ही में उनकी एक फिल्म ‘कुली’ रिलीज हुई, यह फिल्म अब तक 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है। जानिए, आज यानी 13वें दिन इसने कितना कलेक्शन किया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

13वें दिन ‘कुली’ का कलेक्शन  

अब तक प्राप्त शुरुआती आंकड़ों के अनुसार ‘कुली’ ने 13वें दिन 1.87 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 262.47 करोड़ रुपये हो चुका है। 13वें दिन में आकर इसका कलेक्शन कम होने लगा है। जबकि शनिवार और रविवार को यह अच्छा-खास कलेक्शन करने में कामयाब रही थी। इसने शनिवार को 10.5 करोड़ रुपये और रविवार को 11.35 करोड़ रुपये बटोरे थे। लेकिन साेमवार को वीक डे आते ही इसका कलेक्शन कम हो गया, इसने सोमवार को बस 3.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। 

‘वॉर 2’ से है ‘कुली’ का मुकाबला

रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ का मुकाबला ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की बॉलीवुड फिल्म ‘वॉर 2’ से है। यह दोनों ही फिल्में पैन इंडिया रिलीज हुईं। फिल्म ‘वॉर 2’ की बात करें तो आज यानी 13वें दिन 1.69 करोड़ रुपये ही अपने खाते में जमा किए हैं, इसका कुल कलेक्शन भी अब तक 226.19 करोड़ रुपये रहा है। 

क्या बजट वसूलने में कामयाब रही ‘कुली’ 

फिल्म ‘कुली’ के बजट की बात करें तो यह 350 करोड़ रुपये (मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार) में बनी है। अगर वीकएंड पर इसके कलेक्शन में बढ़ोतरी नहीं हुई तो इसके लिए अपना बजट वसूलना करना एक मुश्किल काम हो जाएगा। 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights