मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 25 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 30.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
entertainment

अक्षय कुमार का फिटनेस मंत्र – जल्दी डिनर और सोमवार का व्रत रखते हैं खिलाड़ी कुमार

August 21, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

एंटरटेनमेंट डेस्क। अक्षय कुमार अपनी अनुशासित दिनचर्या के लिए जाने जाते हैं। कसरत करने से लेकर सेहतमंद खानपान और समय पर सोने तक, वह हर मामले में अनुशासन के पक्के हैं। खिलाड़ी के बारे में यह बात सब जानते हैं कि वे डिनर जल्दी करते हैं। 6.30 से सात बजे तक वे रात का खाना खा लेते हैं। ऐसा करना क्यों जरूरी है? हाल ही में अभिनेता ने खुद इसका जिक्र किया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

रोजाना जल्दी डिनर के बताए लाभ


अक्षय कुमार सुबह जल्दी उठते हैं। रात को 10 बजे तक सो जाते हैं। देर रात तक चलने वाली पार्टियों से दूर रहते हैं। एक्टर हमेशा सात बजे तक हर हाल में डिनर कर लेते हैं। उनकी यह दिनचर्या वर्षों से चली आ रही है। हाल ही में ‘योर बॉडी ऑलरेडी नोज’ किताब के विमोचन के दौरान अक्षय कुमार ने अपनी खान-पान की आदतों पर भी बात की। खासकर शाम 6:30 बजे तक डिनर कर लेना क्यों जरूरी है? 

पेट को भी मिलना चाहिए आराम, इसलिए जल्दी डिनर जरूरी
उन्होंने कहा, ‘रात का खाना जल्दी खाना जरूरी है। यह आपके शरीर के लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि जब हम रात को सोने जाते हैं, तो हमारी आंखें आराम कर रही होती हैं। हमारे पैर आराम कर रहे होते हैं, हमारे हाथ आराम कर रहे होते हैं, हमारे शरीर का हर अंग आराम कर रहा होता है, लेकिन जो आराम नहीं कर रहा होता है, वह है आपका पेट क्योंकि हमने देर से खाना खाया है’। अक्षय कुमार ने डाइजेस्टिव हेल्थ और टाइमिंग के बारे में बात की। उन्होंने आगे कहा, ‘जब तक आप उठते हैं, तब तक उसके आराम करने का समय हो जाता है। लेकिन जब हम उठते हैं, नाश्ता करते हैं और फिर से बेचारा पेट काम पर लग जाता है’।

बोले- ‘पेट से आती हैं ज्यादातर बीमारियां’
अभिनेता ने आगे कहा, ‘मैं इसे बहुत ही सरल तरीके से समझा रहा हूं और आप सभी जानते हैं कि सारी बीमारियां पेट से आती हैं। मुझे लगता है कि बीमारियां आपके पास भी नहीं आएंगी। मैं हमेशा इसी बात का पालन करता हूं। शाम 6.30 बजे डिनर जरूरी है, क्योंकि आपको खाना पचाने का समय मिल जाता है और जब आप सोने वाले होते हैं, यानी 9, 9.30, 10 बजे तक तो पेट पूरी तरह से आराम के लिए तैयार हो जाता है। यह बहुत आसान बात है’।

सोमवार को रखते हैं उपवास
अक्षय कुमार हफ्ते में एक दिन सोमवार को व्रत रखते हैं। इसके अलावा उन्होंने वर्कआउट रुटीन पर भी बात की। एक्टर ने कहा, ‘मैं रविवार रात हफ्ते का आखिरी बार डिनर करता हूं। फिर मंगलवार सुबह तक दोबारा कुछ नहीं खाता’। अपनी फिटनेस के बारे में बात करते हुए अक्षय ने कहा, ‘मैं रॉक क्लाइम्बिंग करता हूं, वेट नहीं उठाता। मुझे ढेर सारे गेम पसंद हैं और अगर आप देखें तो मेरा जिम,  असल में बंदरों के लिए बना है। मैं बस लटकता रहता हूं। वहां कोई वेट नहीं है’। अक्षय के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें बीते दिनों ‘हाउसफुल 5’ में देखा गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights