मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 16 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 20.0 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

भाकियू व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव अवधेश लड्ढा महेश्वरी को पदभार सौंपा गया

August 17, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

एटा। होटल चंद्रमुखी में राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सोलंकी के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर का “तृतीय स्थापना दिवस” कार्यकर्ता सम्मान समारोह के रूप में विशाल सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें देश के कोने-कोने से आए किसानों और पदाधिकारी ने भाग लिया। श्री सोलंकी ने सभी अपने कार्यकर्ताओं का मालाओं और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया । उनकी नेतृत्व क्षमता का अनुमान इससे लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपने क्षेत्र की सभी मजबूत कड़ियों को पिरो कर एक मजबूत संगठन को तैयार किया है और संगठन को लगातार शक्तिशाली बनाने में के लिए प्रयासरत है बुजुर्गों का सम्मान छोटों को प्यार और हम उम्र साथियों को बराबर का दर्जा देने वाले ऐसे धीरेंद्र सोलंकी जी संगठन को पूरी ईमानदारी के साथ चलने के लिए प्रतिबद्ध है।
स्थापना दिवस के मौके पर बिल्सी निवासी अवधेश लड्ढा महेश्वरी को राष्ट्रीय महासचिव ( व्यापार प्रकोष्ठ ) का पदभार सोंपा गया है जिस पर बिल्सी बदायूं आगरा फिरोजाबाद शिकोहाबाद मध्य प्रदेश आदि दूर-दराज से आए किसानों व पदाधिकारियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ अपने नए महासचिव का स्वागत किया ! नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव अवधेश लड्ढा ने कहा की यह किसानों की बात रखने वाला देश का एकमात्र ऐसा संगठन है जहां वास्तविक रूप से किसानों के पक्ष के लिए ईमानदारी से लड़ाई लड़ी जाती है और संगठनों की तरह व्यक्तिगत उद्देश्यों की पूर्ति नहीं की जाती ! यह ऐसा संगठन है जिसके माध्यम से आज प्रदेश और देश का किसान सुरक्षित है ! किसानों की हक की लड़ाई के लिए हर क्षण माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी अपने तन मन धन के साथ तैयार रहते हैं और संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से भी यही उम्मीद रखते हैं कि जहां किसानों की लड़ाई और हक की बात होगी तो यह संगठन अपनी पूरी शक्ति लगा देगा जो किसान हित की बात करेगी वही सत्ता अब सत्ता में रहेगी ! देश के किसान ही इस देश को खिला पिलाकर मजबूत करते हैं तो फिर किसानों की मजबूती की चिंता पूरे देश को करनी ही चाहिए !! इस मौके पर राहुल सोलंकी, दीपक बंसल, अजीत गुर्जर, विवेक चौहान, प्रीति कश्यप, निर्मला,नरेश सागर,धीरज उपाध्याय,संजीव सागर,देशराज सिंह भगत जी,गोपाल भदोरिया,निखिल यादव,गोपाल सिंह सहित हजारों पदाधिकारीयों और किसानों ने भाग लिया !!

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights