मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 11 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
दुनिया

रूस की अमेरिका को चेतावनी: ईरान पर सैन्य कार्रवाई से बचें, हालात बेहद संवेदनशील

June 19, 2025By admin0 comments
👁 0 views

रूस की कड़ी चेतावनी: अमेरिका सैन्य हस्तक्षेप से बचे

WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

वर्ल्ड डेस्क। रूस ने गुरुवार को अमेरिका को स्पष्ट चेतावनी दी कि वह ईरान के खिलाफ कोई भी सैन्य कार्रवाई न करे। मास्को ने कहा कि अगर अमेरिका ने इस्राइल के साथ मिलकर कोई दखल दिया, तो इसके “अनपेक्षित और नुकसानदेह परिणाम” हो सकते हैं। यह बयान रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने दिया। उन्होंने कहा, “हम वाशिंगटन को खास तौर पर आगाह करते हैं कि वह इस स्थिति में सैन्य दखल से बचे, यह एक बेहद खतरनाक कदम होगा।”

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

🇷🇺🇨🇳 पुतिन-जिनपिंग की साझा अपील: कूटनीतिक समाधान तलाशें

इससे पहले, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ईरान पर इस्राइल के हमलों की कड़ी आलोचना करते हुए सभी पक्षों से संयम बरतने और कूटनीतिक मार्ग अपनाने की अपील की। चीनी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, जिनपिंग ने कहा कि संघर्ष में शामिल पक्षों को, विशेष रूप से इस्राइल को, हमले तुरंत रोक देने चाहिए ताकि हालात और ना बिगड़ें।

क्रेमलिन के सलाहकार यूरी उशाकोव ने बताया कि रूस और चीन दोनों का रुख इस मामले में एक जैसा है। दोनों नेताओं ने माना कि पश्चिम एशिया में युद्ध को रोकना इस समय दुनिया की सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए।

ईरान ने किया इस्राइल के अस्पताल पर मिसाइल हमला

तनावपूर्ण हालात के बीच गुरुवार को ईरान ने जवाबी कार्रवाई में दक्षिणी इस्राइल के सोरोका अस्पताल पर मिसाइल हमला किया। यह हमला काफी गंभीर माना जा रहा है। इस्राइली सेना (IDF) ने पुष्टि की है कि उनके कई सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें दागी गईं, जिनमें से एक ने अस्पताल को निशाना बनाया। सेना ने कहा कि विस्तृत जानकारी जल्द दी जाएगी।

इस्राइल का पलटवार और चेतावनी: “खामनेई को अब जीने की अनुमति नहीं”

हमले के कुछ घंटे बाद इस्राइल के रक्षा मंत्री योआव काट्ज ने अयातुल्ला खामनेई को सीधे तौर पर धमकी दी। काट्ज ने कहा, “खामनेई खुद इस्राइल को खत्म करने की बात करते हैं और अस्पतालों पर हमले का आदेश देते हैं। ऐसे व्यक्ति को अब और जीने की अनुमति नहीं दी जा सकती।”

काट्ज का यह बयान अब तक के सबसे तीखे बयानों में से एक माना जा रहा है और इससे संकेत मिलता है कि इस्राइल अब पूरी ताकत से जवाबी कार्रवाई की तैयारी में है।

इस्राइली हमला: ईरान के ‘अराक हैवी वॉटर रिएक्टर’ को निशाना

इससे पहले इस्राइल ने ईरान के संवेदनशील परमाणु प्रतिष्ठान ‘अराक हैवी वॉटर रिएक्टर’ पर हवाई हमला किया। हमला करने से पहले सोशल मीडिया पर सैटेलाइट इमेज के जरिए चेतावनी दी गई थी, जिसमें लक्ष्य को लाल घेरे में दिखाया गया और आम नागरिकों से इलाका खाली करने को कहा गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights