मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 11 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
दुनिया

ठाणे में कोरोना मरीज की मौत, 21 साल के युवक ने तोड़ा दम

May 24, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

ठाणे। देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वहीं कोरोना संक्रमित दम तोड़ रहे हैं। ठाणे में शनिवार को कोरोना संक्रमित युवक की मौत हो गई। जबकि आठ नए मामले सामने आए। इसके बाद ठाणे में अस्पताल अलर्ट मोड पर हैं। ठाणे में अब कुल 18 सक्रिय कोविड-19 मरीज हैं। डॉक्टरों ने बताया कि केवल एक का अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि अन्य घर पर ही आइसोलेशन में हैं। सभी की हालत स्थिर बताई गई है।टीएमसी की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि गंभीर मधुमेह से पीड़ित 21 वर्षीय एक व्यक्ति की सुबह कलवा स्थित टीएमसी के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में अन्य बीमारियों के कारण मौत हो गई। अस्पताल अधीक्षक डॉ. अनिरुद्ध मालगांवकर ने बताया कि उसे मधुमेह संबंधी दिक्कत के कारण गुरुवार को भर्ती कराया गया था और शुक्रवार रात को उसकी कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई।चिकित्सक ने बताया कि अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए 19 बिस्तरों वाला वार्ड बनाया गया है। साथ ही आरटीपीसीआर जांच की सुविधा है। स्थिति का आकलन करने के लिए नगर निकाय ने शुक्रवार को एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चेतना नितिल ने कहा कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं का पर्याप्त स्टॉक है। कोरोना जांच किट उपलब्ध है। नगर निगम ने यह भी आश्वासन दिया कि स्थिति नियंत्रण में है तथा जनता से घबराने की अपील नहीं की।दिल्ली में 23 मामले सामने आ चुके केरल से लेकर मुंबई और दिल्ली तक बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिले चुके हैं। इसे लेकर सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अस्पतालों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। अस्पतालों को कहा गया है कि वे बेड और ऑक्सीजन का पर्याप्त इंतजाम कर लें। दिल्ली में अब तक 23 केस मिल चुके हैं। बताया जा रहा है कि कोविड के मामलों में उछाल ओमिक्रॉन JN.1 वैरिएंट के प्रसार के कारण आया है। डॉक्टर बता रहे हैं कि वैरिएंट काफी है सक्रिय है, लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे चिंताजनक वैरिएंट घोषित नहीं किया है।  मौजूदा कोविड मरीजों में आमतौर पर हल्के लक्षण आ रहे हैं। संक्रमित व्यक्ति चार दिन में ठीक हो जाता है। इसके सामान्य लक्षण बुखार, नाक बहना, गले में खराश, सिरदर्द, थकान और थकावट शामिल हैं। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights