मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 20 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

युवक की जागरूकता ने साइबर क्राइम होने से बचाया

April 1, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। वर्तमान समय में जिस क्राइम में सबसे ज्यादा वृद्धि हुई है उनमें से साइबर क्राइम एक हैं। पहले लोगो को फोन कर बेवकूफ बना कर लूट होती थी, पर आज यह क्षेत्र भी आधुनिक हुआ है। ऐसी ही एक घटना का शिकार होते होते बचे जैन समाज के मीडिया प्रभारी व भाजपा नेता सौरभ जैन.. मंगलवार 1 अप्रैल को उनके पास सुबह एक फोन 91203 71018 से आया, और एक ऑडियो रिकॉर्डिंग में कहा गया कि आपका फोन कानूनी रूप से गलत प्रयोग हुआ है इसलिए अगले 2 घंटे में आपकी सेवाएं बंद की जा रही हैं, अधिक जानकारी के लिए 9 दबाएं या कस्टमर केयर से बात करने के लिए जीरो दबाएं.. पहले तो समझ नहीं पाए पर एक दम से उनका दिमाग कौंधा और उन्होंने फोन काट दिया और तुरंत साइबर क्राइम विभाग को 1930 और साइट पर जानकारी देकर शिकायत दर्ज कराई। सौरभ जैन ने बताया कि इतनी जागरूकता के बाद भी एक बार उन्हें लगा कि वो फ्रॉड करने वाले के अनुसार बटन दबा दें, फिर अचानक से अनहोनी की आशंका से उन्होंने फोन काट दिया। उन्होंने अपने साथ ही घटना का सबक देते हुए लोगों से अपील की है कि अननोन नंबर के प्रति सतर्क रहे और साइबर क्राइम डिपार्टमेंट के द्वारा समय समय पर दी गई जानकारी का पालन कर आर्थिक और मानसिक रूप से होने वाली क्षति से बचें, साथ ही अनधिकृत फोन पर परेशान किए जाने की शिकायत ट्राई के ऐप पर भी करके राहत प्राप्त कर सकते हैं। बिना जानकारी के गिफ्ट कूपन, लॉटरी आदि के लिंक क्लिक न करें। उन्होंने आगे बताया कि आज धन से ज्यादा आपकी निजी जानकारी का डेटा कीमती है।
इस घटना का वीडियो भी आज सोशल मीडिया पर भी दिन भर चर्चा का विषय भी बना रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights