मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 20 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

झुमका तिराहे पर तीन दुकानों में लगी आग से लाखों का नुकसान, शार्ट सर्किट की आशंका

April 1, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। परसाखेड़ा स्थित झुमका तिराहे पर सोमवार दोपहर तीन दुकानों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सीबीगंज पुलिस और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। परसाखेड़ा स्थित झुमका तिराहे पर रामद्वार गेट के पास पेट्रोल पंप के बराबर में परसाखेड़ा निवासी हबीब खां की परचून और इलेक्ट्रॉनिक्स की दो अलग-अलग दुकानें हैं। इनके ठीक बगल में तहसील खान की किराना की दुकान भी है। दोपहर करीब 12 बजे हबीब खां की परचून की दुकान में अचानक आग लग गई, जिसने तेजी से इलेक्ट्रॉनिक्स और तहसील खान की किराना दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। तीनों दुकानें पेट्रोल पंप के बराबर में स्थित थीं, जिससे हादसे का खतरा और भी बढ़ गया था। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, अन्यथा बड़ा विस्फोट हो सकता था। सूचना मिलते ही सीबीगंज इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दमकल की दो गाड़ियों को बुलाया गया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। आग से तीनों दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है, हालांकि प्रशासन इसकी विस्तृत जांच कर रहा है। इस घटना से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि दमकल समय पर न पहुंचती, तो आग पेट्रोल पंप तक भी फैल सकती थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights