मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

उझानी में डीएम-एसएसपी ने होली-ईद के मद्देनजर पैदल गश्त की

March 12, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा मय सिटी मजिस्ट्रेट व अपर पुलिस अधीक्षक नगर अमित किशोर श्रीवास्तव तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के0 के0 सरोज व समस्त क्षेत्राधिकारीगण/थाना प्रभारी द्वारा आगामी त्यौहार होली, ईद-उल-फितर एवं रमजान के दृष्टिगत अपराध नियंत्रण, कानून एवं शान्ति व्यवस्था तथा जनमानस में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से शहर क्षेत्र कोतवाली के व्यस्तम भीड़- भाड़ वाले प्रमुख स्थानो एवं संवेदनशील स्थानों यथा मुख्य चौराहों छः सड़का, लावेला चौक, हलवाई चौक, गोपी चौक, सर्राफा बाजार, घण्टाघर तथा उझानी क्षेत्र के उझानी बाईपास,घण्टाघर,अहिर टोला,बरी बाईपास बिल्सी रोड,गद्दी टोला,पठानटोला, किलाखेड़ा,गौतमपुरी तथा बदायूँ रोड आदि विभिन्न जगहों पर पैदल गस्त की गयी ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

पैदल गश्त के दौरान जिलाधिकारी बदायूँ व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजनमानस से वार्ता कर उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया तथा समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत सभी पुलिस अधिकारियो को संयुक्त रुप से लगातार शहर में प्रत्येक दिन फुट पेट्रोलिंग करने एवं पुलिस की सक्रियता बनाये रखने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया । संवेदनशील स्थानों, सर्राफा बाजार एवं शहर के मुख्य चौराहों / मार्गों पर पैदल गश्त करते हुए होली शोभायात्रा के आयोजकों से वार्ता कर शोभायात्रा मार्ग व होलिका दहन के महत्तवपूर्ण स्थलों का निरीक्षण किया गया तथा विभिन्न धर्मगुरुओं व आमजनमानस द्वारा जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा पुलिस/प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया तथा आगामी त्यौहारों को शान्तिपूर्ण/सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस व प्रशासन का सहयोग किया गया ।

शहर में त्यौहारो के दौरान कहीं भी जाम की स्थिति न होने पाये इसके लिए प्रत्येक चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस बल की ड्यूटी के साथ ही थाना पुलिस को भी तैनात रखने हेतु निर्देश दिये गये । त्यौहारो के मद्देनजर आमजनता की रात्रि में भी आवाजही रहती है जिस कारण कोई घटना घटित न हो इसके लिए रात्रि डयूटियाँ एवं रात्रि पुलिस मोबाइल द्वारा विशेष सतर्कतापूर्वक लगातार भ्रमणशील रहते हुए गस्त करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। जिससे आगामी त्यौहारों को सकुशल, हर्षोल्लास और निर्बाध रूप से मनाया जा सके ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights