बरेली। नगर निगम बरेली, द्वारा संजय कम्युनिटी हॉल में आयोजित होली मिलन समारोह के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि सदस्य राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार डॉ सुषमा गौड़ियाल ने भारी संख्या में उपस्थित स्वच्छता कर्मियों के माथे पर चंदन का तिलक लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तथा स्वच्छता कर्मियों के साथ-साथ सर्व समाज के संग फूलों की होली खेली एवं उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बरेली में सामाजिक समरसता, सौहार्द एवं सद्भाव स्थापित हो सके और बरेली होली के रंगों के साथ ही प्रेम के रंग में भी रंगी रहे इसकी मै कामना करती हूं ! कार्यक्रम का संचालन अनुसूचित मोर्चा भाजपा, महानगर के महामंत्री विकास पासवान द्वारा किया गया । कार्यक्रम के दौरान सामाजिक समरसता सह प्रांत संयोजक राम प्रसाद अग्रवाल , वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज थपलियाल, अनुसूचित मोर्चा भाजपा , महानगर के अध्यक्ष योगेश ‘ बंटी’ , वरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट आकाश पुष्कर , अजय चौहान , सौरभ कठेरिया , विभाग संयोजिका दुर्गा वहिनी प्रीति आर्य , साधना सिंह , अंजू गोयल , सोमिल अग्रवाल , चित्रा गंगवार , श्रद्धा सिंह , रश्मि सक्सेना , रति सक्सेना, नंदनी , तरुण कपूर , सीता गौड़ियाल , शालिनी शालू , तजेंद्र कौर , वरिष्ठ समाजसेवी आनंद प्रकाश , मनोज पांडे , सुरेंद्र अग्रवाल , बंटी सिंह सफाई कर्मचारी यूनियन के नेता नेकपाल वाल्मीकि , राजेंद्र समदर्शी , राजेश वाल्मीकि , देवदास वाल्मीकि , सौरव कठेरिया, संजय कठेरिया , संजय वाल्मीकि एवं नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारीगण जिनमें अपर नगर आयुक्त सुनील यादव , नगर स्वास्थ्य अधिकारी भानु प्रकाश , मनीष जी आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे ।