बरेली। थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम जरौल पुलिया से 100 कदम ग्राम सैदपुर की तरफ से 2 अभियुक्तों सुरेश पुत्र नेकसहाय निवासी ग्राम सेरा थाना दातागंज जनपद बदांयू उम्र करीब 45 वर्ष को 480 ग्राम नाजायज अफीम एवं सुनील पुत्र नेकसहाय निवासी ग्राम सेरा थाना दातागंज जनपद बदांयू उम्र 31 वर्ष को 554 ग्राम नाजायज अफीम, एक मोटर साइकिल हीरो स्पैलेण्डर व 02 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त सुनील व सुरेश उपरोक्त ने पूछने पर संयुक्त रुप से बताया कि यह अफीम हमारे गांव का अवनीश पुत्र ओमप्रकाश उर्फ प्रकाश किसी से खरीद कर लाया था, उसने यह अफीम किससे खरीदी इसकी जानकारी नही है। इस अफीम को हम लोग हाईवे व होटलो के पास आने जाने वाले ट्रक ड्राइवरो को बेच कर अच्छा मुनाफा कमाते है, जिससे हमारा खर्चा चलता है। बरामद मोटर साइकिल के बारे में बताया कि यह हमारे साथी अवनीश की है, जो रात का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार, उनि रोहित सिंह, उनि हेमन्त कुमार, हेका नीरज कुमार, कांस्टेबल दीपक कुमार, थाना फतेहगंज पूर्वी, जनपद बरेली मौजूद रहे।