बरेली। थाना सुभाष नगर क्षेत्र के गांव विरिया नारायणपुर में एक कलयुगी बेटे ने अपनी पत्नी और मां पर जानलेवा हमला कर दिया घायल अवस्था में पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। घायल मानदेई ने बताया उसका पति बृजेश आए दिन मारपीट करता है मायके वाले मारपीट का विरोध करते हैं इसलिए कहता है मायके बालों से कोई मतलब मत रखो, कभी कभी अपने बच्चों को अपनी मां को भी मारता है।कल शाम को मेरे घर बृजेश के भाई राजेश अपनी लड़की के साथ घूमने आए थे राजेश के जाने के बाद मेरी पिटाई करना शुरू कर दी मेरे घर राजेश क्यों आया इस बात को लेकर घर में रखी लोहे की छड़ी से मानदेई की पिटाई कर दी मानदेई के पूरे शरीर पर ज़ख्म है जान से मारने का प्रयास किया बृजेश की मां माया देवी बचाने आई उनके साथ मारपीट करने लगा अपनी मां का गला दवा दिया बोला तुम दोनों को जान से मार दूंगा मानदेई के बच्चों ने डायल 112 पर फोन किया पुलिस पहुंची बृजेश फरार हो गया। माया देवी ने कहा कि मेरा बेटा बृजेश बहुत मारपीट करता हैं पूरा घर परेशान है कल मेरा गला दवा दिया बोला जान से मार दूंगा। बहुत मुश्किल से हमने और बहु मानदेई ने जान बचाई है। पत्नी ने मांग की है किसी तरह बृजेश को जेल हो जाए।