कैपिटल पब्लिक स्कूल में होलिकोत्सव धूमधाम से मनाया,बच्चों ने जमकर होली खेली

WhatsApp Image 2025-03-12 at 15.50.44
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। आज कैपिटल पब्लिक स्कूल में होली का त्यौहार बहुत उत्साह और उमंग से मनाया गया। सभी बच्चे और स्टाफ होली की मस्ती में झूमते नजर आए सभी न ने एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामानाएँ दी। प्रधानाचार्य मीनू सिंह ने बच्चों को होली मनाने का कारण बताते हुए कहा कि हिरण्यकश्यप की बहन होलिका को वरदान प्राप्त है कि वह आग में भस्म नहीं हो सकती। हिरण्य कश्यप ने आदेश दिया होलिका प्रहलाद को गोद में लेकर आग में बैठे। आग में बैठने से होलिका तो जल गई पर प्रहलाद बच गए और तभी से ईश्वर भक्त प्रहलाद की याद में होली जलाई जाती है। होली मुख्य रूप से बुराई पर अच्छाई की जीत, सामाजिक समरसता और खुशी का प्रतीक है साथ ही यह ऋतु परिवर्तन का प्रतीक है यह त्यौहार सर्दियों के अंत और बसंत के आगमन का भी प्रतीक है ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

होली के दिन सभी लोग रंग और गुलाल से खेलते हैं इसदिन अलग अलग जाति धर्म और वर्ग के लोग एक साथ मिलकर यह त्यौहार मनाते हैं इसलिए यह होली का त्यौहार हमें एकता और भाईचारे का संदेश देता है । अंत में प्रधानाचार्य मीनू सिंह ने सभी को होली की हार्दिक शुभकामानाएँ देते हुए अपील की कि होली सुरक्षित तरीके से मनाए, केमिकल वाले रंग और गुलाल त्वचा और आँखों को नुकसाना पहुँचा सकते हैं । इसलिए हर्बल रंगो का ही उपयोग करें । होली आपसी वैमनस्य को भुलाकर सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाए शीतेश गुप्ता, इस अवसर पर ममता सक्सेना, अमित जौहरी, पूनम यादव, रूपा सक्सेना, प्रियंका भटनागर, दिव्या सिंह, दीक्षा यादव, मानसी, कुमकुम, दीक्षा कश्यप, आदि का योगदान सराहनीय रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights