अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 11 महिलाएं सम्मानित

WhatsApp Image 2025-03-08 at 17.33.25
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान के अन्तर्गत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एव एमएलसी सत्यपाल सिंह सैनी की अध्यक्षता में शनिवार को डायट स्थित ऑडिटोरियम में किया गया। इसके उपरांत उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन कर उन्हें सराहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि एवं जनपद के जनप्रतिनिधियों को पौधा देकर स्वागत किया गया। इसके उपरांत विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं के द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर अपनी शानदार प्रस्तुति दी गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इसके उपरान्त अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जनपद की महिलाओं को सम्मानित किया गया। सत्यपाल सिंह सैनी प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा उ0प्र0 सदस्य विधान परिषद मुरादावाद, बिजनौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रहे हैं। पहले और अब महिला सशक्तिकरण में जमीन आसमान का अंतर आया है। आज करोड़ से भी ज्यादा महिलाएं स्वंय सहायता समूह से जुड़ी हैं। जो महिलाएं घर में घूंघट में रहती थी, जिन्होंने घर के दरवाजे के अलावा कुछ देखा नहीं था। लेकिन आज वह अपने पैरों पर खड़ी हुई हैं। वह अपने परिवार का भरण पोषण एवं बच्चों की पढ़ाई लिखाई का खर्चा स्वयं उठाती हैं। इतना ही नहीं व्यापारिक क्षेत्र में भी उनका योगदान बढ़.चढ़कर हो रहा है। न जाने कितनी ऐसी महिलाएं है, जो व्यापार, राजनैतिक क्षेत्र में बढ़.चढ़कर इस देश में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

बेटियां बेटो से कम नहीं है, वह जमाना चला गया जब बेटियां और बेटो में भेदभाव रहता था। बेटियां नसीब वालों को ही मिलती है। इस लिए खूब पढ़ों और देश का नाम रोशन करो। इस अवसर पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार, प्रचार्य राजकीय महाविद्यालय डॉ नरेन्द्र कुमार बत्रा राजकुमार कनिष्ठ सहायक सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights