बरेली। सुल्तान ए हिंद हजरत ख्वाजा गरीब नवाज अजमेरी की दरगाह पर रमजान की छठी शरीफ बहुत धूमधाम से मनाई गई जिसमें बड़ी संख्या में दूर-दराज से आए अकीदत मंदो ने शिरकत की। मालूम हो कि मालूम होगी हर साल छठे रोज के दिन हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती अजमेरी रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर अकीदत मंद पहुंचते हैं और वही रोजा इफ्तार करते हैं दरगाह पर सुबह से ही गुलपोशी और चादर पोशी करने वालों का ताता लगा रहा और फातिहा करवाने के बाद मुल्क में अमन चैन और भाईचारे की दुआ मांगी इस मौके पर लोगों ने दरगाह पर अफ्तार किया। बरेली से अपने साथियों के साथ पहुंचे पत्रकार ताहिर बेग ने भी छठी शरीफ में हिस्सा लिया और चादरपोशी और गुलपोशी करने के बाद फातिहा पड़ी और दुआ मांगी।