मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 17 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 16.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का किया सम्मान

March 7, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के महिला प्रभाग द्वारा सिविल लाइंस ब्रह्माकुमारी सेंटर में मूल्य निष्ठ समाज के निर्माण में महिलाओं का योगदान विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्रह्माकुमारीज की क्षेत्रीय संचालिका राजयोगिनी पार्वती दीदी ने अपना मुख्य वक्तव्य देते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में प्रगति का परचम लहरा रही है, मिसाल कायम कर रही हैं, परंतु अभी भी हमें सशक्त बनने के लिए अपने अंदर के दिव्य गुणों को बढ़ाना है। स्वयं महिलाओं को भी स्वयं के प्रति सकारात्मक आशावादी रहते हुए हिम्मत, दृढ़ता से समय के साथ आगे बढ़ने एवं दूसरों को भी आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। परंतु कभी अपने ही आंतरिक शत्रुओ के अधीन होकर ईर्ष्या, द्वेष, घृणा भाव में आकर निराश एवं हताश हो जाती हैं और कमजोरी महसूस करने लगती है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

शुभ भाव, स्नेह, सहयोग, क्षमा जैसे सकारात्मक गुणों में परिवर्तन करना ही वास्तव में सशक्त बनना है। और इसके लिए हमें परमात्मा शिव से गुण और शक्तियां लेकर शक्तिशाली और समर्थ बन कर अपने अंदर सकारात्मक परिवर्तन लाना होगा ।
सिविल लाइंस सेवाकेंद्र प्रभारी नीता दीदी ने सभी नारी शक्तियों का स्वागत एवं सम्मान किया। बीके अनुराग भाई ने संस्था का परिचय देते हुए बताया कि ब्रह्माकुमारी संस्था एक ऐसी संस्था है जो पूरे विश्व में महिलाओं द्वारा संचालित होती है यह एक ऐसी विश्व की सबसे बड़ी आध्यात्मिक संस्था है जिसमें सभी शीर्ष पदों पर महिलाओं द्वारा नेतृत्व किया जाता है । यह संस्था नारी सशक्तिकरण का एक अनुपम और अनूठा उदाहरण है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नीतू कनौजिया जिला सूचना अधिकारी, डॉ अनीता ने महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में शहर की सैकड़ों सम्मानित महिलाएं उपस्थित रहीं। कुमारी सुजाता ने नारी महिमा पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कुशल संचालन बीके रजनी बहन ने किया। कार्यक्रम में व्यवस्था के निमित्त बीके पारूल, नेहा बहन, लक्ष्मी बहन, टीके भाई, पीयूष भाई आदि रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights