बरेली। सीता रसोई के सेवादार हर्ष अग्रवाल ने बताया की गुरुवार को सीता रसोई का एक विशाल कपड़ा वितरण कैंप टेलीफोन एक्सचेंज के सामने गिहार बत्ती में प्रातः 10:00 बजे से लगाया गया जिसमें हजारों स्थानीय निवासियों ने अपनी अपनी पसंद के कपड़े प्राप्त किए स्थानीय निवासियों में 5 साल के बच्चे से लेकर 70 साल तक के पुरुष महिलाएं माताएं बहने पुरुष सभी लोग उपस्थित थे और सभी के चेहरे पर एक असीम मुस्कान थी और उन्हें सीता रसोई के सेवादारों का बड़ा धन्यवाद किया कि आपने उनकी बस्ती में स्वयं आकर कैंप लगाया और सभी लोग अपनी पसंद के कपड़े प्राप्त करके काफी खुश रखे महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और बच्चे महिलाएं सभी लोग अत्यंत प्रसन्न दिखे इस अवसर पर 100 साड़ियां भी सीता रसोई की तरफ से वृद्धाश्रम बदायूं रोड पर भेजी गई । इस शुभ अवसर पर सीता रसोई के सेवादार रमेश चंद्र अग्रवाल एडवोकेट, हर्ष अग्रवाल , अमित गुप्ता, नरेश भाटिया , राजीव अग्रवाल, एस अग्रवाल , ए के आहूजा, मनोज सेठी, दीपक शर्मा , एस के अग्रवाल , घनश्याम गुप्ता, अशोक गुप्ता , सौरभ धींगरा, अनूप जायसवाल, राजीव अग्रवाल, आदि अनेक सम्माननीय व्यक्ति उपस्थित रहे। इससे पूर्व कैंप का उद्घाटन सीता रसोई की सम्मानित महिला आशा दीदी ने किया साथ में निर्मला गुप्ता भी साथ रही।