बरेली। थाना भोजीपुरा पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध तस्करी करने वाले तीन तस्करों को गिरफ्तार किया इनके पास से 481 ग्राम चरस बरामद हुई । थाना भोजीपुरा प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए तीन तस्कर अमित गुप्ता पुत्र स्वर्गीय कृष्ण कुमार गुप्ता निवासी भूड थाना प्रेमनगर हाल पता बीडीए कालोनी टिबरीनाथ थाना प्रेमनगर , मुनेन्द्र पुत्र राजाराम निवासी मोहल्ला ठाकुरद्वारा देवचरा थाना भमौरा , सूरज पुत्र रमेश निवासी ज्बाला कल्यानपुर थाना बरखेडा जनपद पीलीभीत हाल पता शमशान रोड थाना कैम्प जनपद रुद्रपुर (उत्तराखण्ड) को अभयपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास पिलखन के पेड के नीचे से 481 ग्राम चरस नाजायज के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक श्री प्रवीन सोलंकी, उनि संजीव कुमार त्यागी , उनि प्रशि० गौरव चौधरी , उनि प्रशि अरुण कुमार , उप निरीक्षक नवीन कुमार, कांस्टेबल ऋषभ चौधरी मौजूद थे।