बरेली। थाना इज्जतनगर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रोड नंबर 8 के पास सड़क किनारे से गांजा तस्कर दिनेश उर्फ कल्लू पुत्र पप्पू ,राजपूत पुत्र दिनेश उर्फ कल्लू निवासी गंगापुर थाना बारादरी को 2 किलो 402 ग्राम गाँजा जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत करीब 1.55 लाख रुपये सहित गिरफ्तार किया गया। पूछताछ पर तस्कर दिनेश उर्फ कल्लू पुत्र पप्पू , राजपूत पुत्र दिनेश उर्फ कल्लू ने बताया कि हम दोनो नशे के आदी है तथा अपने नशे के शौक पूरा करने के लिए गांजा, स्मैक आदि को थोक भाव में खरीदकर उनकी पुडिया बनाकर उन्हें हाईवे पर आ-जा रहे ट्रक आदि जो नशे के शौकीन है, उनको बेचते है । अभियुक्त को कौन गांजा देता है जानकारी की जा रही है।