मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 15 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

युवा महोत्सव के तीसरे दिन भाषण, क्विज, त्वरित भाषण, स्वरचित काव्य एवं पाककला प्रतियोगिता हुई

March 5, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में सांस्कृतिक परिषद कृष्णा कल्चरल क्लब के तत्वावधान में चल रहे युवा महोत्सव के तीसरे दिन भाषण, क्विज़, त्वरित भाषण, स्वरचित काव्य पाठ एवं पाककला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डॉ नीरज कुमार एवं डॉ सतीश सिंह यादव के निर्देशन में ” विकसित भारत @ 2047 ” विषय पर अयोजित भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अजय कुमार गुप्ता को प्राप्त हुआ। दूसरे स्थान पर निखिल सिंह चौहान रहे। तीसरा स्थान संयुक्त रूप से सम्भव कुमार, अमन कुमार एवं अनूप सिंह को मिला। डॉ सरिता एवम डॉ गौरव कुमार सिंह के निर्देशन में हुई त्वरित भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सम्भव कुमार को मिला। दूसरे स्थान पर अजय कुमार गुप्ता रहे। तीसरा स्थान अंशिका सिंह ने प्राप्त किया। डॉ सचिन कुमार एवं डॉ प्रियंका सिंह के निर्देशन में सम्पन्न हुई क्विज़ प्रतियोगिता प्रथम स्थान अंजलि अग्रवाल को मिला। दूसरे स्थान पर विभा दीक्षित रहीं। तीसरा स्थान धीरज कुमार को मिला। डॉ संजय कुमार एवम डॉ प्रेमचन्द चौधरी के निर्देशन में स्वरचित काव्य पाठ प्रतियोगिता हुई, जिसमें प्रथम स्थान अजय कुमार गुप्ता ने प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर इशराक अहमद रहे, एवं तीसरा स्थान संयुक्त रूप से अनूप सिंह अमन कुमार एवं अर्पित कुमार को प्राप्त हुआ डॉ श्रद्धा गुप्ता एवम डॉ राशेदा खातून ने पाककला प्रतियोगिता कराई जिसमें प्रथम स्थान पर संयुक्त रूप से शिवांगी कश्यप एवं सृष्टि भारती रहीं। तान्या देओल को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। जब कि तीसरा स्थान प्रियंका पाल ने प्राप्त किया। संगठक राजकीय महाविद्यालय सहसवान की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ शुभ्रा माहेश्वरी, राजकीय महिला महाविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ भावना सिंह , हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ रविन्द्र सिंह यादव , राजनीति विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ दिलीप कुमार वर्मा एवं उर्दू के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ जुनैद आलम ने निर्णायक की भूमिका का निर्वहन किया। प्राचार्य डॉ नरेंद्र कुमार बत्तरा ने विजेताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने किया। इस अवसर पर डॉ हुकुम सिंह, डॉ ज्योति विश्नोई, डॉ बबीता यादव, डॉ सारिका शर्मा, इसराक अहमद खान, शगुन शर्मा, महिमा भारती, गौसिया, आदि ने सहयोग प्रदान किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights