बदायूं मुख्यमंत्री की अपेक्षानुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अग्निशमन की गाड़ी द्वारा प्रयागराज महाकुंभ से त्रिवेणी संगम का पवित्र जल बदायूँ पहुँच गया। आज रिजर्व पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक नगर अमित किशोर श्रीवास्तव,क्षेत्राधिकारी नगर/उझानी शक्ति सिंह एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजाराम की उपस्थिति में बदायूँ अग्निशमन पुलिस टीम द्वारा महाकुंभ पर्व की समाप्ति के अवसर पर त्रिवेणी संगम महाकुंभ से लाए गए पवित्र जल को जनपद के समस्त थाना एवं विभिन्न स्थानों, पुलिस परिवारों एवं आम श्रद्धालुओं में व्यापक स्तर पर वितरित किया गया। श्रद्धालु उत्साह और श्रद्धा से इस अमृत जल को प्राप्त कर भाव-विभोर हुए तथा बदायूँ पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।*