बरेली। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम द्वारा थाना कैन्ट में दो अवैध कालोनियों के विरूद्व की गयी ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जिसमें वीरेन्द्र पाल द्वारा ग्राम चौबारी थाना कैन्ट मंे लगभग 4000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के सड़क, नाली, भूखण्डों का चिन्हांकन आदि का कार्य करते हुए अवैध कालोनी का निर्माण, विकास कार्य कराया जा रहा था। गजेन्द्र पटेल, सुलेमान खॉन एवं अब्दुल द्वारा दूरदर्शन केन्द्र निकट लाल फाटक थाना कैन्ट में लगभग 5000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के सड़क, भूखण्डों का चिन्हांकन आदि का कार्य करते हुए अवैध कालोनी का निर्माण , विकास कार्य कराया जा रहा था। उक्त अवैध कालोनियों के विरूद्ध उप्र नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की सुंसगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए प्राधिकरण के दीपक कुमार, संयुक्त सचिव एवं अभियन्तागण अजीत साहनी, सीताराम, रमन अग्रवाल एवं सहायक अभियन्ता सुनील कुमार आदि एवं प्रवर्तन टीम के द्वारा दो अवैध कालोनियों के विरूद्व ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।