बरेली। थाना सीबीगंज क्षेत्र के जोगीठेर निवासी 22 वर्षीय मनीष शर्मा पुत्र चंद्रपाल की इलाज के दौरान मौत हो गई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। मृतक के परिजनों ने बताया 22 वर्षीय मनीष शर्मा ,अंशु शर्मा, सुधांशु शर्मा, संदीप शर्मा, सोनू शर्मा सभी लोग एक मार्च को ईको कार से थाना भोजीपुरा क्षेत्र के गांव कनमन शादी में शामिल होने गए थे रात में वापस ईको कार से आ रहे थे। ड्राइवर एक कार को तेज रफ्तार से चला रहा था भोजीपुरा फ्लाई ओवर के पास ईको कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर में घुस गई डिवाइडर से टकराने के बाद कार पलट गई उस दिन विशाल शर्मा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। मनीष शर्मा, अंशु शर्मा ,सुधांशु शर्मा, संदीप शर्मा ,सोनू शर्मा यह सभी घायल हो गए । इलाज के दौरान निजी अस्पताल में मनीष शर्मा की दो दिन बाद मौत हो गई मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम को भेजा।