बरेली। जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी खां वारसी ने आज कुतुबखाना पुल के ऊपर से घण्टाघर की घड़ी को देखा तो घड़ी खराब है लोगों से पूछा तो बताया कि घड़ी काफी समय से खराब है और घण्टे की आवाज़ भी बंद है।शहर की पहचान है कुतुबखाना घण्टाघर लेकिन पिछले कई महीने से घड़ी खराब है चारो तरह से घड़ी गलत समय बताती है,घड़ी के हर घण्टे बोलने वाली आवाज़ भी बंद है,काफी जिद्दोजहद के बाद 2022 जीर्णोद्धार हुआ था और दो ढाई साल में घड़ी फिर खराब हो गई, आधुनिक युग है यहाँ पर डिस्प्ले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों वाली घड़ी लग जाती तो बेहतर होता।लगभग 91 लाख रुपये घण्टाघर के जीर्णोद्धार में खर्च हुए थे,यदि किसी को इसके मेंटिनेंस की व्यवस्था दी जाती तो घड़ी का रखरखाव समय से होता रहा आज लगभग 2 माह का समय बीतने के बाद भी घड़ी खराब है।जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी खां वारसी ने नगर निगम प्रशासन कुतुबखाना घण्टाघर की घड़ी दुरुस्त कराने की मांग की है।