बरेली। थाना फरीदपुर क्षेत्र के हाइवे पर समय करीब 11:30 बजे नीलकंठ हॉस्पिटल के पास हाईवे पर ट्रैक्टर और रोडवेज बस में भिड़ंत हो गई जिसमें नंबर 67 ए एल 3512 जॉन डियर के चालक सुखदेव सिंह की मौके पर मौत हो गई बताया जा रहा है कि यह ट्रैक्टर लेकर इलाहाबाद से अपने घर जा रहे थे ।पीछे से रोडवेज बस अज्ञात की साइड लगने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया जिससे ट्रैक्टर चालक सुखदेव सिंह ट्रैक्टर के नीचे दब गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, 30 वर्षीय सुखदेव सिंह, पुत्र मलकीत सिंह, अपने दोस्त सुखविंदर के साथ इलाहाबाद से अपने घर लौट रहे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक अज्ञात रोडवेज बस ने ट्रैक्टर को साइड मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। इस हादसे में सुखदेव सिंह ट्रैक्टर के नीचे दब गए और गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।