वृन्दावन के होली मेले में मुस्लिम समाज के आने और मेले में दुकानें लगाने पर पाबंदी का किया विरोध : मौलाना

WhatsApp Image 2025-03-01 at 17.57.08
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शाहबुद्दीन रजवी ने मथुरा के वृन्दावन में होली पर लगने वाले मेले में मुस्लिम समाज के आने और मेले में दुकानें लगाने पर पाबंदी लगाने को गैर संवैधानिक बताया है मौलाना ने कहा कि मुसलमानों पर महाकुंभ में अखाड़ा परिषद ने पाबंदी लगाई थी और अब वृन्दावन के मेले में इस तरह की घोषणा होने से देश में हिंदू मुस्लिम एकता पर सवालिया निशान है, इस तरह के फैसले देश को आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर करते हैं। मौलाना ने कहा कि चंद फिरका परस्त ताकतें इस तरह का ऐलान करके मुसलमानों के खिलाफ एक माहौल तैयार कर रहे हैं, उनको आर्थिक तौर पर कमजोर करने की साज़िश रची जा रही है, मगर इस तरह सोच रखने वालों के हौसले पस्त होंगे और हिन्दू मुस्लमान मिलकर समाज में नफ़रत फैलाने देश को कमजोर करने वालों के खिलाफ मोर्चा खोलकर नाकाम किया जाएगा। भारत मिली जुली तहजीब और कल्चर का नाम है, दुनिया में भारत की पहचान इसी तौर पर है कि ये एक ऐसा देश है जहां पर सभी धर्मों के मानने वाले लोग आपस में मिलजुल कर रहते है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights