बरेली। लखनऊ से बरेली आने पर कैंट विधायक संजीव अग्रवाल के रामपुर बाग स्थित कार्यालय पहुंचकर लोकतंत्र सेनानियों ने उनका स्वागत किया। यह स्वागत गत 25 फरवरी को बजट सत्र के दौरान विधानसभा में कैंट विधायक ने अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रदेश के लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान राशि में वृद्धि करने की सरकार से मांग की। उन्होंने यह भी कहा वर्तमान में 70, 75 वर्ष की आयु में जीवन यापन कर रहे लोकतंत्र सेनानियों को दी जा रही सुविधाओं में भी वृद्धि करने का मुद्दा उठाया। इसी उपलक्ष्य में भारतीय लोकतंत्र रक्षक सेनानी समिति के प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र कुमार अटल के नेतृत्व में लोकतंत्र सेनानियों ने कैंट विधायक का स्वागत किया। इस अवसर पर संजीव अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा में लोकतंत्र सेनानियों के हित में विचार रखने के परिणाम स्वरूप प्रदेश भर के लोकतंत्र सेनानियों का मुझे आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया की प्रदेश के मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री से व्यक्तिगत भेंट कर लोकतंत्र सेनानियों के हित में अपनी जिम्मेदारी निभाने का प्रयास करूंगा। इस अवसर पर स्वागत करने आए लोकतंत्र सेनानियों का संजीव अग्रवाल ने अभिनंदन भी किया। सम्मानित होने वाले लोकतंत्र सेनानी वीरेंद्र कुमार अटल, विनोद कुमार गुप्ता, सुमंत कुमार महेश्वरी , राजेंद्र बहादुर चौधरी, अरुण कुमार श्रीवास्तव, वेद प्रकाश वर्मा, राजेंद्र पाल सिंह कनौजिया, सुंदरलाल गुप्ता शामिल रहे। सम्मान समारोह में सोनू कालरा, अमरीश कठेरिया, अरुण कश्यप, प्रदीप मालिक मौजूद रहे।