मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 8 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

एनएसएस शिविर में हुआ सुन्दर काण्ड पाठ, साथ ही ग्रामीणों के स्वास्थ्य का सर्वेक्षण

February 27, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। राजकीय महाविद्यालय आवास विकास के राष्ट्रीय सेवा योजना की अंबेडकर इकाई के ग्राम रसूलपुर बिलहरी में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन स्वास्थ्य साधना दिवस का आयोजन कर विविध प्रकार के योगासन प्राणायाम और व्यायाम का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ संजय कुमार के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने डोर टू डोर सर्वेक्षण कर ग्रामीणों के स्वास्थ्य समस्याओं को जाना और उन्हें रोगों से बचने के लिए जागरूक किया। बौद्धिक सत्र के पूर्व शिविर स्थल स्थित काली माता मंदिर परिसर में गोविंद बल्लभ पंत डिग्री कॉलेज कछला के संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ सुमित कुमार के आचार्यत्व में सुन्दर काण्ड का सामूहिक सस्वर पाठ और आरती कर प्रसाद वितरित किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

एनएसएस के जिला नोडल अधिकारी डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने निरोग रहने के लिए शुद्ध स्वच्छ पौष्टिक खानपान, आचार विचार, संयम, प्रसन्नता, शारीरिक श्रम, भरपूर नींद, योगासनों एवं प्राणायाम का क्या महत्व है इस पर प्रकाश डाला। डॉ जायसवाल ने कहा कि भौतिकतावादी जीवन शैली की अपेक्षा प्राकृतिक जीवन शैली से व्यक्ति स्वस्थ और दीर्घायु होता है। विशिष्ट अतिथि डॉ संजीव राठौर ने कहा कि शरीर की निष्क्रियता, आलस्य, बाजारू खाना और बिना भूख के भोज्य पदार्थ ग्रहण करना स्वास्थ्य के लिए घातक है। उन्होंने कहा कि भोजन में विविधता विभिन्न प्रकार के विटामिन्स व खनिज की कमी को दूर करता है। इस अवसर पर डॉ प्रेमचन्द चौधरी, इशराक अहमद खान, निखिल सिंह चौहान, नंदिनी शंखधार, मोहन माथुर, प्रिन्स सक्सेना, विपिन कुमार, पवन कुमार, पंकज पाल, विनोद, श्रुति वार्ष्णेय, कौशल कुमार, अनामिका, मिश्रा, सेजल, रमन, शिवानी, अजय कुमार आदि उपस्थित थे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights