हरी झण्डी दिखाकर वाटरशेड विकास यात्रा के प्रचार वाहन को किया रवाना
February 27, 2025By admin0 comments
👁0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
WhatsAppImage2026-08-15at31412PM
WhatsAppImage2026-02-15at42246PM
WhatsAppImage2025-01-28at185417
WhatsAppImage2026-04-18at13010PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM
WhatsAppImage2024-01-16at121909
WhatsAppImage2025-04-15at90710PM
WhatsAppImage2023-06-02at74514PM1
IMG-20240118-WA0003
WhatsAppImage2023-01-27at82310PM
Screenshot286
WhatsAppImage2023-01-23at31821PM1
Screenshot500
WhatsAppImage2023-05-04at112513AM
WhatsAppImage2023-01-04at122336PM
WhatsAppImage2024-02-05at181335
Screenshot247
WhatsAppImage2023-01-29at22819PM
WhatsApp-Image-2022-10-26-at-44911-PM-1024x569
imgonline-com-ua-resize-WIwUWE3jYK6r
CoolerImporiumPDF1pdf
WhatsAppImage2026-03-25at13839PM
alphabetschool
बदायूँ। कृषि विभाग की भूमि संरक्षण इकाई-बदायूँ की ओर से संचालित वाटरशेड विकास घटक प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 के प्रचार प्रसार हेतु वाटरशेड यात्रा अभियान के तहत वाटरशेड विकास यात्रा प्रचार वाहन गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख आसफपुर ओम कृष्ण सागर द्वारा हरी झण्डी दिखाकर परियोजना क्षेत्र के लिये रवाना किया। विकास खण्ड आसफपुर के माइक्रोवाटरशेड तखौरा में मुख्य अतिथि माननीय ब्लॉक प्रमुख द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। प्रभात फेरी, भूमि पूजन, पौध रोपण, श्रमदान एवं जल संरक्षण पर स्कूली छात्रों द्वारा निबंध/पोस्टर प्रतियोगिता करायी गयी। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख आसफपुर के द्वारा पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र वितरित किया गया। सिद्ध बाबा इण्टर कॉलेज, सराय बरौलिया के एन0एस0एस0 छात्रों के द्वारा श्रमदान हेतु प्रतिभाग किया गया। तथा ग्राम-तखौरा में पेरीफेरल बांध एवं मार्जिनल बांध का लोकार्पण माननीय ब्लॉक प्रमुख एवं ग्राम प्रधान चन्द्रगुप्त द्वारा किया गया। ग्राम कलरावाला में प्रभात फेरी, भूमि पूजन, पौध रोपण श्रमदान एवं जल संरक्षण पर स्कूली छात्र द्वारा निबंध प्रतियोगिता करायी गयी। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को ग्राम प्रधान कलरावाला सलीम खाँ द्वारा पुेरस्कार, प्रशस्ति पत्र वितरित किये गये। ग्राम कलरावाला में नाडेप का लोकार्पण ग्राम प्रधान द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख द्वारा पौध रोपण का सन्देश भी दिया गया तथा वृक्षों को जीवित रखने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक मनोज कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी सतीश चन्द्र यादव, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक(ग्रुप-ए) राज कुमार एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।