जलकल महाप्रबंधक के घर में घुसकर उनके ऊपर जानलेवा हमला, पार्षद समेत पांच गिरफ्तार

arrested-1455037009_835x547
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

प्रयागराज। जलकल के महाप्रबंधक हरिश्चंद्र बाल्मीकि घर में घुसकर उनके ऊपर जानलेवा हमला करने के आरोपियों को खुल्दाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. aस्थानीय पार्षद विनोद सोनकर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. जबकि आरोपियों का एक साथी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

ये हैं गिरफ्तार आरोपी 

पकड़े गए आरोपी इससे पहले भी महाप्रबंधक पर हमले के आरोप में जेल जा चुके हैं. पुलिस ने हमले के आरोपी अनूप श्रीवास्तव, तुफैल अहमद, गुड्डू विश्वकर्मा, अजय हेला और स्थानीय पार्षद विनोद सोनकर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. इन पर आरोप है कि 25 दिसंबर की रात अनूप श्रीवास्तव, तुफैल अहमद और अजय हेला ने जलकल के महाप्रबंधक हरिश्चंद्र के घर में पीछे के रास्ते घुसकर उनके ऊपर जानलेवा हमला किया और मारपीट की. जबकि गुड्डू विश्वकर्मा ने उनके नौकर रिंकू को पकड़ कर रखा था. इस पूरी घटना को पार्षद विनोद सोनकर और दिलीप भारतीय के कहने पर अंजाम दिया गया था.

पहले भी हो चुका है हमला 

आरोपी विनोद सोनकर के खिलाफ 20 मुकदमे दर्ज हैं. जबकि दिलीप भारतीय भी बर्खास्त जलकल का कर्मचारी है. उसके खिलाफ भी पांच मुकदमे दर्ज हैं. फिलहाल पुलिस फरार चल रहे दिलीप भारतीय की तलाश कर रही है. पुलिस के मुताबिक 2019 में भी जलकल के महाप्रबंधक पर इसी तरह से हमला हुआ था. उस वक्त अनूप श्रीवास्तव ने हेलमेट पहनकर महाप्रबंधक के घर में घुसकर मारपीट की थी. पूछताछ में अनूप श्रीवास्तव ने स्वीकार किया था कि उसके पिता को अपशब्द बोलने पर उसने यह हमला किया था. पुलिस के मुताबिक जलकल में ठेकेदारी के विवाद और वर्चस्व को लेकर साजिशन महाप्रबंधक पर हमला किया गया था. जलकल विभाग में हर वर्ष बजट से पूर्व इस तरह की मारपीट की बात सामने आती रही है. पुलिस फिलहाल सभी आरोपियों के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है और इनके खिलाफ ठोस कार्रवाई की भी तैयारी कर रही है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights