कोकीन 817 ग्राम ,एक स्वीफ्ट डिजायर कार दो मोबाईल फोन सहित दो गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-01-30 at 19.19.35
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । थाना बारादरी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर डोहरा रोड रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी के पास से दो अभियुक्त राज बहादुर सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी ग्राम मोहनपुर मण्डी धनौरा थाना बछरायू जिला अमरोहा ,चरन सिंह पुत्र चेतराम निवासी ग्राम मोहनपुर थाना बछरायूँ जिला अमरोहा हाल निवासी मकान नम्बर 1188 गली नम्बर 44 न्यू करहेड़ा कालोनी थाना साहिबबाद जिला गाजियाबाद को एक अदद चार पहिया वाहन स्विफ्ट डिजायर व 817 ग्राम अवैद्य मादक पदार्थ कौकीन जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 4 करोड 85 हजार रूपये सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना बारादरी में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया यह माल जोकि काफी महंगा है, उन्हे पंजाब से एक सरनाम नाम के व्यक्ति ने लाकर दिल्ली में दिया था और उसके द्वारा उक्त माल को बरेली में देना था किसे देना था यह सरनाम ही तय करता। यह पूछने पर कि सरनाम से तुम्हारा परिचय कैसे हुआ, तो चरन सिंह ने बताया कि वह दिल्ली में ओला कम्पनी की तरफ से स्विफ्ट डिजायर गाडी चलाता है सरनाम कई बार दिल्ली आता जाता रहा और अक्सर हमारी गाडी बुक हो जाती थी। इसी दौरान परिचय हुआ। उसने कहा कि क्यू छोटे मोटे काम में पडे हो मेरा काम करो मालामाल हो जाओगे। तब मैंने पूछा कि क्या करना पडेगा तो उसने बताया था कि एक और साथी खोज लो केवल तुम्हे एक सामान दिया जायेगा, जिसे तुम्हे पंहुचाना होगा और बदले में तुम्हे काफी पैसा दुंगा। तब मैं उससे पूछा कि कौन सा सामान होगा तो उसने बताया था कि यह नया ड्रग्स है। जिसे कोई जानता नही है इसे अपनी गाडी में या कही भी छुपाकर तुम्हे बस लेकर जाना रहेगा। तब मैने उस काम के लिए हामी भरकर अपने साथी के रूप में गांव का रहने वाला भतीजा राम बहादुर को बताया तो वह भी तैयार हो गया और हम दोनो मिलकर उक्त सामान को लेकर पंहुचाने आये थे कि पकडे गये। जहां तक हम दोनो को जानकारी कि यह माल कोकीन है जो बहुत मंहगा है । गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक धनंन्जय पाण्डेय , उनि राहुल पुण्डीर , उनि विवेक कुमार , हेका राघवेन्द्र सिंह , हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र सिंह , हेका पुष्पेन्द्र राणा हेका असलम , कांस्टेबल अवनीश कुमार मौजूद थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights