बरेली। थाना कैंट क्षेत्र के सदर बाजार की रहने वाली महिला 22वर्षीय निखत पत्नी अली शेर पर पड़ोसियों ने धार धार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। महिला निखत ने बताया 27 जनवरी को मेरा पुत्र शान 13 वर्षीय घर के बाहर खड़ा हुआ था तभी पड़ोस के रहने वाले अरसलान पुत्र सलीम व मुस्तकीम शहनाई बारात घर के पास बुलाकर ले गए वहां पर इन लोगों ने मेरे पुत्र के साथ मारपीट की मंगलवार को लगभग सुबह 9:00 बजे के आसपास निखत शिकायत करने और अरसलान, मुस्तकीम ,सलीम और तौफीक के घर गई कहा तुम लोगों ने मेरे बेटे को बुरी तरह से मारा पीटा है, तभी सलीम ने कोई धारदार हथियार से मेरे सिर पर हमला कर दिया जिसमें मेरे सिर में गंभीर चोट आई है थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है घायल महिला को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा।